Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'जिंदा जलाने आए थे, नहीं मिला तो दुकान फूंक दी':लखनऊ में रोया जूस दुकानदार, बोला- पुलिसवालों ने कहा था घर भाग जाओ

    11 hours ago

    1

    0

    'मुझे कुछ लोग जिंदा जलाने आए थे। गनीमत रही कि मैं उस समय वहां पर था नहीं। ज्यादातर सामान भी बगल की दुकान पर रख दिया था। लोगों ने मेरी दुकान फूंक दी। जिस बच्चे ने गन्ने के रस की मशीन पर रखी बर्फ चाटी, वह मानसिक रूप से कमजोर है। उसका वीडियो जब हर जगह चलने लगा तो पुलिस यहां आई थी। मुझसे पुलिसवालों ने कहा था कि गांव भाग जाओ, तुम्हें दिक्कत हो जाएगी।' यह कहना है लखनऊ के उस जूस दुकानदार का जिसकी दुकान धमाके के साथ जल गई थी। दुकानदार महफूज अहमद हैं जो मूलरूप से बहराइच के हैं। वह यहां परिवार के साथ रहकर जानकीपुरम में मुलायम तिराहे पर गन्ने के रस की दुकान चलाते हैं। इनकी दुकान में रस में मिलाने वाली बर्फ को चाटते हुए बच्चे का वीडियो आया। उसके बाद दुकान में आग लग गई। दुकान जलने के बाद हमने उनसे पूरा मामला जानना चाहा। वह पूरी आपबीती सुनाते हुए रो पड़े। पढ़िए रिपोर्ट- पहले 2 तस्वीरें देखिए- अब पढ़िए पूरा मामला- लखनऊ में गन्ने के रस की दुकान पर रखी बर्फ को एक बच्चा जीभ से चाटते दिखा। 6 मार्च की दोपहर इसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क किनारे गन्ने के रस की दुकान है। जमीन पर मशीन लगी है। उसके आगे तख्त रखा है। आगे सोलर पैनल लगा है। मशीन के गन्ने की खोई का ढेर लगा है। आसमानी शर्ट, खाकी पैंट और ग्रे टोपी पहने एक बच्चा गन्ने की मशीन पर रखी बर्फ जीभ से चाट रहा है। बर्फ चाटने के बाद वह आसपास देखता है। पुलिस ने कहा था- जांच की जा रही है कि बच्चा दुकानदार का है, दुकान पर काम करता है या बाहरी है। 6 मार्च को ही आधी रात बीतने पर करीब 1 बजे दुकान में धमाके के साथ आग लग गई। देखते-देखते ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। पास में ही रजाई-गद्दों की दुकान भी आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बख्शी का तालाब फायर स्टेशन से एक गाड़ी पहुंची। दुकानदार की आपबीती पढ़िए- वीडियो दिखाकर जबरदस्ती के सवाल पूछे जिस जमीन पर दुकान थी, वह अवनीश तिवारी की है। 10-12 साल से महफूज इसी पर गन्ने के रस की दुकान चला रहे थे। महफूज ने बताया- मेरी गन्ने के रस की मशीन लगी थी। मैं नमाज पढ़ने गया था। उस समय दुकान पर मेरा भांजा था, जो मानसिक रूप से कमजोर है। उसे आप देखेंगे तो समझ जाएंगे कि उसका दिमाग हल्का है। जब मैं नमाज पढ़कर लौटा तो लोगों ने मुझे वही वीडियो दिखाया और कहा कि तुम जूठा जूस पिलाते हो? मैंने उन्हें समझाया कि जूठा जूस क्यों पिलाऊंगा? इस पर लोग बोले फिर ये वीडियो में क्या है? मैंने बताया कि मेरा भांजा मानसिक रूप से कमजोर है, हो सकता है उससे गलती हो गई हो। किसी तरह वो लोग वहां से गए। कुछ देर बाद पुलिस आ गई। पुलिस ने कहा- अब यहां दुकान नहीं लगेगी पुलिस मेरी दुकान पर आई। पुलिसवालों ने कहा कि यहां अब दुकान नहीं लगेगी। मैंने उनकी बात मान ली। पुलिस ने तुरंत दुकान हटवा दी। मैंने सारा सामान उठवाकर बगल में रखवा दिया। पुलिस ने यह भी कहा कि अपने घर चले जाओ, तुम्हें दिक्कत हो सकती है। मैं उस रात वहां नहीं रुका। लोगों की बातों को समझते हुए मैंने उस जगह को छोड़ दिया और एक रिश्तेदार के पास मड़ियांव चला गया। अगले दिन वापस पहुंचा और गन्ने की मशीन खोलकर हटाने लगा। तभी एक परिचित का कॉल आया और उन्होंने पूछा कि महफूज कहां हैं? मैंने बताया कि दुकान बंद कर दी है। मशीन खोल रहा हूं। इस पर उस व्यक्ति ने कहा कि वहां से जल्दी हट जाओ। कुछ लोग तुम्हें मारने के लिए आ रहे हैं। यह सुनते ही मैं वहां से भाग निकला। 8 से 10 लोग दुकान पर पहुंचे और आग लगा दी महफूज के मुताबिक, रात करीब 9 बजे बगल की निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करने वाले एक युवक ने उन्हें फोन किया और मुझसे पूछा कि मैं कहां हूं। महफूज ने पूरी बात बताई। इस पर युवक ने कहा कि 8-10 लड़के मुझे खोज रहे हैं और गाली दे रहे हैं। वहां भीड़ जमा होने पर वे लड़के कुछ देर के लिए भाग गए, लेकिन थोड़ी देर बाद वापस लौटे और दुकान में आग लगा दी। महफूज बोले- मैं दुकान के अंदर ही रहता था इसलिए गृहस्थी का सामान, रजाई-गद्दे समेत सभी चीजें वहीं थीं, जो जलकर राख हो गईं। ईद के बाद बेटी की शादी करनी थी महफूज ने बताया- घटना के बाद मैं सारा सामान समेटकर गांव जाने की तैयारी कर रहा था। ईद के बाद बेटी की शादी होनी थी। परिवार में आठ बेटियां और दो बेटे हैं। मैं अकेले ही कमाने वाला हूं। अगर मेरी गलती है तो मुझे ही सजा दी जाए, लेकिन अगर मैं निर्दोष हूं तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आग में उनका सारा सामान जल गया है, अब परिवार का जीवनयापन कैसे होगा? ---------------- खबर यह है- जिस दुकान की बर्फ जीभ से चाटी, उसमें धमाका...VIDEO:बगल की दुकान भी जली, लखनऊ में लोग बोले- किसी ने फूंक दिया लखनऊ के जानकीपुरम में गन्ने के रस की एक दुकान में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस दुकान का एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक बच्चा दुकान में रखी बर्फ को जीभ से चाटता दिखाई दे रहा था। चर्चा है कि इसी वजह से किसी ने दुकान में आग लगा दी। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    खामेनेई की तस्वीर लेकर सड़कों पर रोती महिलाएं:ईरानी महिला फुटबॉलरों को बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन; PHOTOS-VIDEO में जंग के 10 दिन
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:संभल एसपी ने सीएम योगी को दिया शादी का निमंत्रण, माता-पिता के साथ गोरखपुर में मुलाकात की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment