Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्वैलरी शोरूम और फ्लैट चोरी गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़े:तनिष्क-दीपाली ज्वैलर्स व फ्लैट चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार

    22 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की स्वाट टीम और अपराध शाखा ने एक अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों में बंद फ्लैटों, घरों और ज्वैलरी शोरूम में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम ने इन चारों अभियुक्तों को साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त निमिष अग्रवाल ने बताया कि वह पहले तनिष्क ज्वैलर्स में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था। इस दौरान उसे शोरूम की आंतरिक जानकारी हो गई थी। नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने दिल्ली के एक अन्य ज्वैलरी शोरूम से चोरी की, जिसके लिए उसे दिल्ली जेल जाना पड़ा। जेल में निमिष की मुलाकात रघु, प्रेम उर्फ टिंडा और अन्य अपराधियों से हुई। जेल से बाहर आने के बाद इन सभी ने मिलकर चोरी करने का एक गिरोह बना लिया। यह गिरोह रात के समय सफेद रंग की अर्टिगा कार का इस्तेमाल कर ज्वैलरी शोरूम को निशाना बनाता था। 5 फरवरी 2026 को गिरोह ने तनिष्क और दीपाली ज्वैलर्स में ताला तोड़कर घुसने का प्रयास किया, लेकिन पड़ोसियों के जागने पर उन्हें भागना पड़ा। उसी रात गिरोह ने साहिबाबाद क्षेत्र के एसपीएस अपार्टमेंट के एक बंद फ्लैट का ताला तोड़कर सोना, चांदी और नकदी चुरा ली। इससे पहले, 1 फरवरी 2026 को कविनगर के राजनगर इलाके में एक मकान से तिजोरी चोरी की घटना को भी अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों में रघु पर कुल 26 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि निमिष अग्रवाल पर 4, रोशन यादव पर 3 और अमन सक्सेना पर भी 3 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 सोने की बालियां, 2 चांदी की चेन, 4 जोड़ी चांदी की पायल, 4 चांदी के सिक्के, 4 चांदी के हथफूल, 16 चांदी के बिछुए, 1 चांदी की कमरबंद और 1 चांदी की लटकन बरामद की है। पुलिस ने चोरी का पूरा माल और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 40 करोड़ का स्काईवॉक, 2 करोड़ का पाथ:2035 तक कर दिया जाएगा डिस्मेंटल, मॉल से दोनों मेट्रो स्टेशनों को करेंगे इंटरकनेक्ट
    Next Article
    शमशान में मिला ऑटो ड्राइवर का शव:गले की नस काटकर आत्महत्या की आशंका, नशे का लती था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment