Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी, लाखों के जेवर चोरी:ग्राइंडर से काटी तिजोरी, सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी ले गए

    8 hours ago

    1

    0

    जनपद के कस्बा ककुआ में ज्वेलरी की दुकान में लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी हो गई। चोरों ने दुकान की दीवार में सेंध लगाई और तिजोरी काटकर वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से पूरे बाजार में दहशत फैल गई है। राजेंद्र कुमार–प्रमोद कुमार ज्वेलर्स के मालिक अक्षत कुमार ने बताया कि वे गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे दुकान बंद करके घर गए थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जब उन्होंने दुकान खोली, तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और तिजोरी को ग्राइंडर से काटा गया था। चोर दुकान के पीछे की दो दीवारों में बड़ा छेद करके अंदर दाखिल हुए थे। मौके से ग्राइंडर के ब्लेड और सब्बल मिले हैं, जिससे पता चलता है कि चोरी की यह वारदात पूरी तैयारी के साथ की गई थी। चोर लाखों रुपये के नए-पुराने सोने-चांदी के आभूषण ले गए। इसके अलावा, वे सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क और टीवी भी अपने साथ ले गए, ताकि कोई सुराग न बचे। इलाके में पहले भी हो चुकी हैं कई वारदात स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले इसी परिवार के रवि ज्वेलर्स की दुकान में भी इसी तरह पीछे से सेंध लगाकर चोरी हुई थी। व्यापारियों का कहना है कि उनके यहां पहले भी कई वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन उनका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। सूचना मिलने पर थाना मलपुरा प्रभारी राजेंद्र वशिष्ठ, क्राइम इंस्पेक्टर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि, व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो बाजार असुरक्षित होता जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में नकली खाद फैक्ट्री पर छापा:नामी कंपनियों की बोरियों में नकली खाद भरी जा रही थी, गोदाम सील
    Next Article
    नहर किनारे मिला कंकाल, आधार कार्ड से हुई पहचान:सिद्धार्थनगर में 15 दिन पुरानी गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment