Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेवर वापस मांगने पहुंची महिला और परिजनों को पीटा:ललितपुर में दुकानदार ने हथौड़े-लाठियों से किया हमला, मंगलसूत्र टूटा; FIR दर्ज

    13 hours ago

    1

    0

    ललितपुर जिले के तालबेहट में जेवर वापस मांगने पहुंची महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सोमवार रात करीब 10 बजे से घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जो मंगलवार सुबह तेजी से फैल गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 16 नवंबर को मोहल्ला सरफयाना निवासी दुकानदार सुनील कुमार और उसके अज्ञात भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना 15 नवंबर की बताई जा रही है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब तीन साल पहले उन्होंने सुनील कुमार को सोने के फूल, चांदी की पायलें, चांदी का चूरा और करधौनी सुधरवाने के लिए दिए थे। इसके बाद से वह लगातार अपने जेवर वापस मांग रही थीं, लेकिन दुकानदार उन्हें टालता रहा। 15 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे महिला अपने पति के साथ दुकान पहुंचीं और जेवर वापस मांगे। हथौड़े और लाठियों से मारपीट का आरोप शिकायत के मुताबिक, जेवर मांगने पर सुनील कुमार ने महिला और उनके पति के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद हथौड़े और लाठियों से मारपीट की गई। इस दौरान महिला का सोने का मंगलसूत्र और गुरिया टूटकर गिर गए। मारपीट में महिला पक्ष के लोगों को चोटें आईं। भाइयों को बुलाने पर उनके साथ भी मारपीट महिला ने फोन कर अपने भाइयों आनंद और मोहित को मौके पर बुलाया। आरोप है कि सुनील कुमार और उसके अज्ञात भाई ने उनके साथ भी मारपीट की। महिला पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें जातिसूचक गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने उनकी स्कूटी और मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। दुकानदार और उसके भाई के खिलाफ FIR दर्ज तालबेहट पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर सुनील कुमार और उसके अज्ञात भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तालबेहट कोतवाली प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहीद सूबेदार की बेटी ने उत्पीड़न की शिकायत की:उन्नाव में अधिकारी पर लगाया आरोप, न्याय दिलाने के लिए आंदोलन का ऐलान
    Next Article
    हाथरस में 21 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम:जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का कराया जाएगा विवाह, स्पोर्ट्स स्टेडियम में गूंजेंगी शहनाइयां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment