Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में 21 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम:जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का कराया जाएगा विवाह, स्पोर्ट्स स्टेडियम में गूंजेंगी शहनाइयां

    13 hours ago

    1

    0

    हाथरस के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंगलवार दोपहर 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पात्र लाभार्थियों के चयन से लेकर कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तक के निर्देश दिए। पात्र लाभार्थियों के चयन में पारदर्शिता के निर्देश डीएम ने कहा कि योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह कराया जाता है। अधिकारियों को तय मानकों के अनुसार पात्र लाभार्थियों का चयन पारदर्शिता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थियों के दस्तावेज और पात्रता की समय से जांच करने के साथ कार्यक्रम से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पहले पूरी करने को कहा। मंडप से लेकर पार्किंग तक की व्यवस्था के निर्देश जिलाधिकारी ने विवाह मंडप, पंडाल, मंच, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, शौचालय, भोजन, जलपान और सजावट के इंतजाम करने को कहा। साथ ही पार्किंग और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वर-वधू और उनके परिजनों के आने, पंजीकरण, बैठने और विवाह की रस्मों के लिए अलग-अलग व्यवस्था करने को कहा। सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी जोर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करने को कहा गया। नगर निकाय और पंचायतीराज विभाग को साफ-सफाई व पेयजल की जिम्मेदारी दी गई, जबकि बिजली विभाग को निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी को लाभार्थियों को दी जाने वाली निर्धारित सामग्री की गुणवत्ता और समय से वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, CMO, जिला सूचना अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, लोक निर्माण विभाग और बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेवर वापस मांगने पहुंची महिला और परिजनों को पीटा:ललितपुर में दुकानदार ने हथौड़े-लाठियों से किया हमला, मंगलसूत्र टूटा; FIR दर्ज
    Next Article
    इंटरनेशनल-स्पोर्ट्स ओलंपियाड में इटावा की ट्विंकल ने जीता सिल्वर मेडल:श्रीलंका की खिलाड़ी को हराकर हासिल किया दूसरा स्थान; एसएसपी ने किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment