Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जय शाह लगातार दूसरी बार निर्विरोध ICC चेयरमैन:यह पद संभालने वाले 5वें भारतीय, शशांक मनोहर दो बार चेयरमैन रहे

    7 hours ago

    1

    0

    जय शाह लगातार दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन बने हैं। ICC के बोर्ड और कमेटी की बैठकों में उन्हें निर्विरोध चुना गया। इंडोनेशिया के बाली में हुई बैठक में डायरेक्टर्स ने जय शाह को फिर चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव दिया था। जय शाह लगातार दो बार यह पद संभालने वाले दूसरे भारतीय हैं। ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा- शाह 2 साल पहले पहली बार चेयरमैन बने थे शाह जय शाह 2024 में पहली बार ICC के चेयरमैन बने थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले की जगह ली थी। 36 साल के जय शाह ICC के सबसे कम उम्र के चेयरमैन बने थे। ICC चीफ को 2015 से पहले तक प्रेसिडेंट कहा जाता था। इसके बाद से इसे चेयरमैन कहा जाने लगा। लगातार दूसरी बार ICC चेयरमैन बनने वाले दूसरे भारतीय जय शाह आईसीसी प्रमुख बनने वाले पांचवें भारतीय हैं। उनसे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन. श्रीनिवासन और शशांक मनोहर यह पद संभाल चुके हैं। शशांक मनोहर लगातार 2 बार ICC चेयरमैन रहे हैं। शशांक ने नवंबर 2015 से मई 2016 तक BCCI प्रेसिडेंट रहते हुए अंतरिम चेयरमैन के रूप में यह जिम्मेदारी संभाली थी। फिर वे मई 2016 में ICC चेयरमैन चुने गए। वे मई 2018 में दोबारा निर्विरोध चुने गए। उन्होंने 30 जून 2020 को दूसरा कार्यकाल पूरा किया। अहमदाबाद क्रिकेट बोर्ड से शुरुआत, 17 साल से क्रिकेट में सक्रिय हैं ------------------------------------------------- ICC से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… 5 साल में भारत में 2 बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट, 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली भारत अगले पांच साल में दो बड़े ICC क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। 2031 वनडे वर्ल्ड कप भारत और बांग्लादेश मिलकर होस्ट करेंगे। ICC ने रविवार को 2035 तक के पुरुषों के बड़े टूर्नामेंट का कैलेंडर जारी किया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामायण ने 11 दिन में वर्ल्डवाइड ₹1384 करोड़ कमाए:रविवार को 75 करोड़ कलेक्शन, धुरंधर को पीछे छोड़ा, इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म
    Next Article
    19 साल की मीरा एंड्रीवा ने टेनिस WTA फाइनल्स जीता:यूक्रेन की स्वितोलिना को सीधे सेटों में हराया; इनाम में ₹28 करोड़ और मर्सिडीज मिली

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment