Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामायण ने 11 दिन में वर्ल्डवाइड ₹1384 करोड़ कमाए:रविवार को 75 करोड़ कलेक्शन, धुरंधर को पीछे छोड़ा, इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

    8 hours ago

    1

    0

    रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' ने 11 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 1384 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को 75 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। यह 10वें दिन के 72.90 करोड़ रुपए के कलेक्शन से करीब 2.9% ज्यादा है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 760.60 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं, भारत में ग्रॉस कलेक्शन 909 करोड़ रुपए और ओवरसीज कलेक्शन 475.50 करोड़ रुपए है। इस तरह फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 1,384.50 करोड़ रुपए पहुंच गई है। दूसरे रविवार को कमाई में 33% से ज्यादा उछाल फिल्म ने दूसरे रविवार को पहले रविवार के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। रिलीज के चौथे दिन यानी पहले रविवार को फिल्म ने 56.15 करोड़ रुपए कमाए थे। दूसरे रविवार को इसकी कमाई बढ़कर 75 करोड़ रुपए हो गई। इस तरह एक हफ्ते में फिल्म की कमाई में करीब 33.6% का उछाल आया। दूसरे वीकेंड के तीन दिनों में फिल्म ने भारत में कुल 196 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। शनिवार को फिल्म ने 72.90 करोड़ रुपए कमाए थे। रविवार को इसकी कमाई बढ़कर 75 करोड़ रुपए हो गई। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी हिंदी फिल्म बनी रामायणः पार्ट- 1 ने महज 11 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में तीसरा स्थान बना लिया है। इसने शाहरुख की जवान, पठान और धुरंधर के ऑलटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। दंगल और धुरंधर 2 अब भी इससे आगे हैं। यश और रणबीर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म फिल्म में रावण बने यश की ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अब तक ये रिकॉर्ड फिल्म 'KGF 2' के पास था, जिसने दुनियाभर में करीब 1,215 करोड़ रुपए कमाए थे। 'रामायण' ने 11 दिनों में 1,384.50 करोड़ रुपए कमाकर इसका लाइफटाइम कलेक्शन पीछे छोड़ दिया। वहीं ये रणबीर कपूर के करियर की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। अब तक 2024 में रिलीज हुई एनिमल रणबीर के करियर की टॉप फिल्म थी, जिसने 917 करोड़ रुपए कमाए थे। सभी भाषाओं की भारतीय फिल्मों की बात करें, तो रामायण फिलहाल 5वें स्थान पर है, हालांकि मौजूदा कलेक्शन देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि ये जल्द ही इस लिस्ट में कई और फिल्मों को पीछे करेगी। इसी के साथ ये 2026 की भी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धमकियों के बीच अमिताभ बच्चन की क्रिप्टिक पोस्ट:फायरिंग की साजिश करने वाले 2 शूटर्स की गिरफ्तारी के बाद लिखा- बच गए; 3 बार मिलीं धमकियां
    Next Article
    जय शाह लगातार दूसरी बार निर्विरोध ICC चेयरमैन:यह पद संभालने वाले 5वें भारतीय, शशांक मनोहर दो बार चेयरमैन रहे

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment