Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयपुर- CJP से मारपीट, 24 घंटे बाद स्कूल शिफ्ट:ग्रामीण और सीजेपी की एक-दूसरे के खिलाफ FIR; हुड़दंग मचाने और डराने का आरोप

    8 hours ago

    1

    0

    जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और रामपुरा के ग्रामीणों के बीच शुक्रवार को सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के 24 घंटे बाद शनिवार सुबह स्कूल को 50 मीटर दूर नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया। इससे पहले शनिवार सुबह ग्रामीणों और सीजेपी ने एक-दूसरे के खिलाफ जयपुर के शिवदासपुरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट, हुड़दंग मचाने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस पर भी उन पर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। वहीं, सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने जयपुर के प्रताप नगर पुलिस पर उन्हें डराने व दबाव बनाने का आरोप लगाया है। रांका का कहना है कि पुलिसवाले उनके और उनके परिवार के बारे में पार्टी कार्यकर्ता से पूछताछ कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप- हमारे बच्चे डरे हुए हैं ग्रामीणों ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने उनके गांव का माहौल खराब कर रखा है। इससे पूरे गांव में दहशत है। बच्चे डरे हुए हैं और वो स्कूल नहीं जा रहे है। ये लोग बड़ी संख्या में गांव में हथियार लेकर आए थे। उन्होंने डराया धमकाया भी है। वहीं, सीजेपी का आरोप है कि शुक्रवार को गांव में उन्हें पीटा गया। कार्यकर्ताओं के कपड़े फाड़ दिए गए। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द हमला करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाए। …. ये खबरें भी पढ़िए… जयपुर- CJP प्रवक्ता को पीटा,मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम:अभिजीत दीपके बोले- मारपीट करने वाले गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया, तो मैं जयपुर आऊंगा CJP पर हमला, आरोपियों का BJP से कनेक्शन का सच:मारपीट का एक आरोपी बोला- मैं किसी पार्टी का नहीं, ग्रामीण का दावा-पूरा गांव भाजपा का
    Click here to Read more
    Prev Article
    रूस से पांचवीं पीढ़ी के सुखोई-57 ले सकता है भारत:100+ सुखोई-30MKI भी अपग्रेड होंगे; पुतिन के दौरे में डिफेंस डील संभव
    Next Article
    पटना में Phd होल्डर्स का प्रदर्शन,बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी:19 दिनों से अनशन कर रहे कुमुद पटेल बोले- सरकार चाहती है, मैं मर जाऊं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment