Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयपुर- CJP से मारपीट, 24 घंटे बाद स्कूल शिफ्ट:ग्रामीण-सीजेपी की एक-दूसरे के खिलाफ FIR; रांका बोले-दिलावर ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी

    7 hours ago

    1

    0

    जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और ग्रामीणों के बीच शुक्रवार को बगरू विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा के निरीक्षण को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के 24 घंटे बाद शनिवार सुबह स्कूल को 50 मीटर दूर बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया। इससे पहले शनिवार सुबह ग्रामीणों और सीजेपी ने एक-दूसरे के खिलाफ जयपुर के शिवदासपुरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट, हुड़दंग मचाने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस पर भी उन पर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। अब पूरा देश राजस्थान के स्कूलों की दयनीय स्थिति को देखेगा। उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा। हम ऐसे लोग नहीं हैं जो रुक जाएं, झुक जाएं या डर जाएं। आशुतोष रांका ने जयपुर के प्रताप नगर पुलिस पर उन्हें डराने और दबाव बनाने का आरोप लगाया है। रांका का कहना है कि पुलिसवाले उनके और उनके परिवार के बारे में पार्टी कार्यकर्ता से पूछताछ कर रहे हैं। पहले देखिए घटनाक्रम से जुड़ी 4 फोटोज… ग्रामीणों का आरोप- हमारे बच्चे डरे हुए हैं ग्रामीणों ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने उनके गांव का माहौल खराब कर रखा है। इससे पूरे गांव में दहशत है। बच्चे डरे हुए हैं और वो स्कूल नहीं जा रहे है। ये लोग बड़ी संख्या में गांव में हथियार लेकर आए थे। उन्होंने डराया धमकाया भी है। वहीं, सीजेपी का आरोप है कि शुक्रवार को गांव में उन्हें पीटा गया। कार्यकर्ताओं के कपड़े फाड़ दिए गए। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द हमला करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाए। …. ये खबरें भी पढ़िए… जयपुर- CJP प्रवक्ता को पीटा,मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम:अभिजीत दीपके बोले- मारपीट करने वाले गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया, तो मैं जयपुर आऊंगा CJP पर हमला, आरोपियों का BJP से कनेक्शन का सच:मारपीट का एक आरोपी बोला- मैं किसी पार्टी का नहीं, ग्रामीण का दावा-पूरा गांव भाजपा का पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सर्दी-जुकाम की दो दवाइयों का कॉम्बीनेशन बच्चों के लिए बैन:4 साल से छोटे बच्चों को खतरा; पैकेट पर वार्निंग लिखना जरूरी
    Next Article
    छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में आग, नवजात की मौत:सर्जन नहीं होने से जबलपुर किया गया था रेफर; हादसे में 3 बच्चे झुलसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment