Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जियाउर्रहमान बर्क ने मोदी के विदेश दौरे पर निशाना साधा:बोले- मिडिल क्लास घर का खर्च नहीं चला पा रहा, विदेश यात्रा असंभव

    15 hours ago

    1

    0

    संभल में जियाउर्रहमान बर्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे और मध्यम वर्ग को लेकर दिए गए बयानों पर सवाल उठाए हैं। संभल में बर्क में कहा कि एक ओर लोगों को विदेश यात्राओं से बचने की सलाह दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री स्वयं चार दिवसीय विदेश दौरे पर जा रहे हैं। सांसद बर्क ने प्रधानमंत्री के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें मध्यम वर्ग के लोगों द्वारा विदेशों में शादी और घूमने के बढ़ते चलन का उल्लेख किया गया था। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में मध्यम वर्ग अपनी बचत तक नहीं कर पा रहा है और परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। जियाउर्रहमान बर्क के अनुसार बढ़ती महंगाई और घटती आय के कारण अधिकांश लोग विदेश यात्रा या विदेश में शादी करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि देश में केवल दो-तीन प्रतिशत लोग ही विदेशों में घूमने या शादियां करने में सक्षम हैं, जबकि बड़ी आबादी आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि देश की 90 प्रतिशत आबादी की समस्याओं को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि इस समय सरकार को जनता को राहत देने के लिए कदम उठाने चाहिए और करों में छूट पर विचार करना चाहिए। अमेरिका का उदाहरण देते हुए बर्क ने कहा कि वहां बढ़ती कीमतों के चलते पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में राहत दी गई थी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से मांग की कि हालात सामान्य होने तक डीजल और पेट्रोल पर लगाए गए टैक्स को स्थगित किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महर्षि चरक औषधि वन से होगा रोगों का निदान:वर्षाकाल में वन विभाग एक हेक्टेयर क्षेत्र में करेगा वन की स्थापना
    Next Article
    कानपुर-सागर हाईवे पर 5 घंटे जाम:10 Km तक वाहनों की कतार लगी, स्कूल जाने वाले बच्चे और दफ्तर जाने वाले कर्मचारी भी फंसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment