Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महर्षि चरक औषधि वन से होगा रोगों का निदान:वर्षाकाल में वन विभाग एक हेक्टेयर क्षेत्र में करेगा वन की स्थापना

    14 hours ago

    1

    0

    अमेठी जिले में वन विभाग 'महर्षि चरक औषधि वन' स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। इसका उद्देश्य हरियाली बढ़ाना और लोगों को औषधीय पौधों के महत्व से जोड़ना है। वर्षाकाल में एक हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। लोगों को इन पौधों के औषधीय गुणों और उपयोग की जानकारी भी दी जाएगी। चिकित्सा शास्त्र के जनक महर्षि चरक की स्मृति में इस वन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने अपने ग्रंथ 'चरक संहिता' में पेड़-पौधों और जड़ी-बूटियों से रोगों के इलाज की विधियों का वर्णन किया था। उत्तर प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने प्रभागीय वनाधिकारी को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस औषधि वन में नीम, अशोक, अर्जुन, सहजन, जामुन, आंवला, हरड़ और बहेड़ा जैसे कई औषधीय महत्व वाले पौधों का रोपण किया जाएगा। इन पौधों का उपयोग विभिन्न रोगों के उपचार और स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। वन विभाग का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को आयुर्वेदिक और औषधीय पौधों के प्रति जागरूक करना भी है। अधिकारी पौधों के औषधीय गुणों, उनके उपयोग और रोगों के निदान में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी देंगे। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रभागीय वन अधिकारी रणवीर मिश्र ने बताया कि महर्षि चरक औषधि वन की स्थापना के लिए एक हेक्टेयर भूमि के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग की पौधशालाओं में औषधीय गुणों वाले पौधे तैयार किए जा रहे हैं, जिनका रोपण वर्षाकाल में किया जाएगा। इस वन के माध्यम से लोगों को पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंधी के 7 दिन बाद भी अंधेरे में डूबे गांव:रायबरेली में कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे भाजपा किसान नेता
    Next Article
    जियाउर्रहमान बर्क ने मोदी के विदेश दौरे पर निशाना साधा:बोले- मिडिल क्लास घर का खर्च नहीं चला पा रहा, विदेश यात्रा असंभव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment