Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    JEE एडवांस में बिहार के शुभम टॉपर:दिल्ली के कबीर दूसरे, झुंझुनूं के जतिन तीसरे नंबर पर; टॉप-10 में 6 स्टूडेंट ने राजस्थान में कोचिंग की

    9 hours ago

    2

    0

    जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम यानी JEE-एडवांस का रिजल्ट रविवार देर रात जारी हुआ। इसमें बिहार के शुभम कुमार टॉपर रहे। दूसरे नंबर पर दिल्ली के कबीर छिल्लर और तीसरे नंबर पर झुंझुनूं (राजस्थान) के जतिन चाहर रहे। टॉप-10 में रहे 6 स्टूडेंट्स ने राजस्थान के कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई की। एजुकेशन एक्सपर्ट के मुताबिक परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट्स में 31.65% पास हुए। JEE एडवांस में 1 लाख 79 हजार 694 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 56 हजार 880 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की। इस साल परीक्षा का कटऑफ बढ़कर 92 हो गया है। 2025 की तुलना में कटऑफ में 18 अंक का इजाफा हुआ। वहीं, सब्जेक्ट वाइज कटऑफ में जनरल कैटेगरी में 8 अंक बढ़े हैं। दूसरे नंबर पर आए कबीर के टॉपर शुभम से सिर्फ एक नंबर कम इन टॉपर्स ने राजस्थान में कोचिंग की राजस्थान के कोटा और सीकर में करते हैं IIT की तैयारी सीकर में पढ़े जतिन कुमार चाहर की ऑल इंडिया थर्ड रैंक आई है। जतिन को 319 नंबर मिले। वे मूल रूप से झुंझुनूं जिले के गोठ गांव के हैं। जतिन ने कहा- अपना पूरा फोकस कॉन्सेप्ट क्लियर करने पर रखा। वहीं, कोटा के ही रहने वाले अर्णव गौतम ने 7वीं रैंक हासिल की। एग्जाम में 8वीं रैंक वाले कनिष्क जैन और 10वीं रैंक वाले दर्श सिक्का ने भी कोटा में पढ़ाई की। गर्ल्स कैटेगरी में टॉपर रही आरोही भी कोटा में ही पढ़ी हैं। उनकी 77वीं रैंक है। जश्न की PHOTOS… ---------------------- ये खबर भी पढ़ें…. JEE टॉपर्स बोले- किताबों में मत डूबे रहिए,खेलना भी जरूरी:NEET स्टूडेंट्स फ्यूचर की चिंता छोड़ मेहनत करें; जानिए- शुभम और कबीर का सक्सेस मंत्र JEE एडवांस के दोनों टॉपर्स शुभम कुमार और कबीर छिल्लर ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने पढ़ाई के रूटीन, टाइम मैनेजमेंट और देश में चल रहे नीट (NEET) विवाद को लेकर खुलकर बात की। शुभम और कबीर ने बताया- वे रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करते थे। हमने कभी भी तनाव (स्ट्रेस) को खुद पर हावी नहीं होने दिया। पूरी खबर पढ़ें… JEE-एडवांस के रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी बोले- राजस्थान में डोटासरा-जूली में अच्छा तालमेल:ये दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण; पुष्कर में कांग्रेस जिलाध्यक्षों के परिवार से मिले
    Next Article
    ट्विशा केस- गिरिबाला और समर्थ को लेकर घर पहुंची CBI:80 किलो की डमी को फंदे पर लटका कर 2 घंटे तक रीक्रिएट किया सीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment