Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी बोले- राजस्थान में डोटासरा-जूली में अच्छा तालमेल:ये दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण; पुष्कर में कांग्रेस जिलाध्यक्षों के परिवार से मिले

    7 hours ago

    2

    0

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अजमेर दौरे पर हैं। एयरपोर्ट पर राहुल गांधी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की तारीफ की। उन्होंने कहा- प्रदेशाध्यक्ष और सीएलपी लीडर (नेता प्रतिपक्ष) में अच्छा तालमेल है। यह दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण है। राहुल पुष्कर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने एक सेशन में राजस्थान के 50 और दिल्ली के 15 जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित किया। पुष्कर के वाइल्ड रोज रिसॉर्ट में 65 जिला अध्यक्षों के परिवार के सदस्य भी पहुंचे। राहुल गांधी ने इन परिवारों से मुलाकात की और फोटो क्लिक करवाई। डीडवाना-कुचामन के जिला अध्यक्ष के परिवार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद रमजान ने कहा- मैंने राहुल गांधी को बताया कि जब पहला इलेक्शन हुआ, तब हमने पर्चियां बनाई थी। विधायक ने राहुल को भेंट किया हल इससे पहले, राहुल सोमवार सुबह 10:05 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे। किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने राहुल गांधी को हल भेंट किया। यहां से राहुल पुष्कर के लिए रवाना हो गए थे। चिंतन शिविर में सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भी आने का कार्यक्रम था। लेकिन किसी कारण से उनका कार्यक्रम कैंसिल हो गया। अब देखिए, राहुल गांधी के दौरे से जुड़ी PHOTOS… … यह खबर भी पढ़ें… गहलोत बोले- नाकारा-निकम्मी सरकार रहेगी तो पब्लिक को नुकसान: भजनलाल शर्मा 5 साल मुख्यमंत्री बने रहें, केंद्र सरकार नारे लगाने में बेस्ट … राहुल गांधी के दौरे की पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    केरलम में डेढ़ साल के बच्चे की मारपीट से मौत:लाइटर-सिगरेट से पैर जलाए, शरीर पर 51 चोटों के निशान, मां और लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार
    Next Article
    JEE एडवांस में बिहार के शुभम टॉपर:दिल्ली के कबीर दूसरे, झुंझुनूं के जतिन तीसरे नंबर पर; टॉप-10 में 6 स्टूडेंट ने राजस्थान में कोचिंग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment