Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झुग्गी-झोपड़ी पर बुलडोजर चलने पर भड़के लोग, लगाया जाम:आगरा में सड़क किनारे अतिक्रमण पर नगर निगम ने चलाया था अभियान

    1 day ago

    2

    0

    आगरा में सड़क किनारे अवैध रूप से बनी झुग्गी-झोपड़ियों पर बुलडोजर चलने से से लोग भड़क गए। इनमें रहने वाले लोगों ने मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे ताजगंज के विभव नगर चौराहा पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक सड़क जामकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया। कहा-अब हम कहां जाएं? मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। जाम की 3 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से पढ़िए... आगरा में होटल अमर से लेकर राजपुर इंद्रापुरम तक मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास कार्य कराया जाना है। वर्तमान में होटल अमर से उपाध्याय हॉस्पिटल तक निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क के दोनों ओर बनी झुग्गी-झोपड़ियों व फुटपाथों पर किए गए स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य लगातार प्रभावित हो रहा था। इसको लेकर नगर निगम की टीम ने सोमवार को यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। निगम की टीम ने बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान झुग्गी-झोपड़ी में रह रही महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बुलडोजर के सामने खड़े होकर अभियान रोकने का प्रयास किया था। कुछ महिलाओं ने हाथों में डंडे और जूते चप्पल लेकर नगर निगम टीम पर हमला करने की भी कोशिश की। अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े लकड़ी के ढांचों और अस्थायी निर्माणों को भी हटाया गया। चौधरी गार्डन क्षेत्र में लकड़ी का ढांचा तोड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने भी विरोध जताते हुए हंगामा किया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। बुलडोजर चलने के बाद की 3 तस्वीरें… लोगों ने सड़क जाम किया कार्रवाई के विरोध में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों ने मंगलवार दोपहर को विभव नगर चौराहा पर जाम लगा दिया। बांस-बल्ली डालकर रोड पर ट्रैफिक रोक दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था-नगर निगम ने बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी झोपड़ियों पर बुलडोजर चला दिया। इससे उनका सारा सामान नष्ट हो गया। उन्होंने ये भी आरोप लगाया, अभियान के दौरान झोपड़ियों में बच्चे सोने रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अब वे कहां जाएं? नगर निगम ने उन्हें सामान भी हटाने का मौका नहीं दिया। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना ताजगंज पुलिस ने जाम खुलवाया। सोमवार को चले अभियान की 3 तस्वीरें… पहले कराई थी मुनादी नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी डाॅ. अजय कुमार ने कहा, अतिक्रमण के हटाने के लिए क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मुनादी कराई जा रही थी। जिससे कि लोग स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें। लगातार दी जा रही चेतावनी के बाद भी लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। जिसके बाद नगर निगम की टीम ने सोमवार को यहां अभियान चलाया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बैंक मैनेजर पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा:ढाई साल पहले हुआ था निकाह, एमजी विंडसर कार और 20 लाख मांग रहे थे
    Next Article
    किसान संगठन ने नगर पालिका का किया घेराव:मृत्यु प्रमाण पत्र पर रिश्वत का आरोप, ईओ ने दिया आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment