Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झींझक स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत:बड़े भाई ने की पहचान, पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर झींझक स्टेशन के समीप डीएफसीसी डाउन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर रेलवे क्रॉसिंग और स्टेशन के बीच हुई। सूचना मिलने पर झींझक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। मृतक की पहचान उसके बड़े भाई आशुतोष अवस्थी ने की। मृतक का नाम केशव अवस्थी (27 वर्ष) था, जो उदय नारायण के पुत्र और डिलवल, थाना मंगलपुर का निवासी था। घटना की जानकारी मिलते ही पिता उदय नारायण सहित अन्य परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि केशव अवस्थी को करीब एक वर्ष पहले बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर जनपद में एक इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता के रूप में नौकरी मिली थी। उनके दोनों बड़े भाई आशुतोष और वासुदेव भी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। लगभग छह माह पहले केशव की माताजी का बीमारी के कारण निधन हो गया था। प्रभारी चौकी इंचार्ज झींझक, उजागिर लाल ने बताया कि घरवालों ने मृतक की शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड में 34 हजार छात्रों का रिजल्ट अटका:प्रैक्टिकल अंक अपलोड न होने से; बोर्ड ने 6-7 अप्रैल तक दिया अंतिम मौका
    Next Article
    श्रावस्ती में बाइक खाई में गिरने से युवक की मौत:साथी गंभीर घायल, बहराइच रेफर; अज्ञात वाहन से टक्कर की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment