Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड में 34 हजार छात्रों का रिजल्ट अटका:प्रैक्टिकल अंक अपलोड न होने से; बोर्ड ने 6-7 अप्रैल तक दिया अंतिम मौका

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा 2026 से संबंधित एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विद्यालयों को अंकों के अपलोड के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया है। परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कई विद्यालयों में आंतरिक परीक्षकों द्वारा प्रैक्टिकल अंकों को समय पर ऑनलाइन अपलोड नहीं किया गया, जिसके कारण हजारों छात्रों का परीक्षा परिणाम प्रभावित हो रहा है बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की गई थीं। पहला चरण 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक और दूसरा चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक संपन्न हुआ था। इसके बाद भी जिन विद्यालयों में अंक अपलोड नहीं हो पाए थे, उन्हें 13 फरवरी 2026 तक का अतिरिक्त समय दिया गया था। इसके बावजूद कई परीक्षा केंद्रों पर लापरवाही बरती गई और अंक अपलोड नहीं किए गए। ऑनलाइन डेटा की समीक्षा में यह सामने आया कि प्रदेश के 652 प्रायोगिक परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक परीक्षकों द्वारा अंक अपलोड नहीं किए गए, जिससे लगभग 34,637 परीक्षार्थियों का परिणाम प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुआ है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए परिषद ने छात्रहित में एक और अवसर देने का निर्णय लिया है। अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 6 और 7 अप्रैल 2026 को प्रैक्टिकल अंकों का पोर्टल पुनः सक्रिय किया जाएगा। परिषद ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन निर्धारित तिथियों के भीतर सभी विद्यालय अपने शेष प्रैक्टिकल अंक अनिवार्य रूप से अपलोड करें। साथ ही बोर्ड ने चेतावनी दी है कि यदि इस अंतिम अवसर के बावजूद अंक अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो संबंधित परीक्षार्थियों को अनुत्तीर्ण घोषित किया जा सकता है। इसके लिए संबंधित परीक्षक, प्रधानाचार्य तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को पूर्ण रूप से जिम्मेदार ठहराया जाएगा। बोर्ड ने छात्रों से भी अपील की है कि वे अपने विद्यालयों से संपर्क बनाए रखें और सुनिश्चित करें कि उनके प्रैक्टिकल अंक समय से अपलोड हो जाएं, ताकि उनके परिणाम पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सदर सीट पर कौन मजबूत, विधायक अनिल या कोई और:भाजपा से आरके पटेल या पूर्व सांसद की बहु ज्योति? किसे दिग्गज मानते हैं आप
    Next Article
    झींझक स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत:बड़े भाई ने की पहचान, पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment