Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झारखंड के Palamu में 10 लाख की खैर लकड़ी लदा ट्रक पकड़ाया, तस्कर Shamim गिरफ्तार

    39 minutes from now

    1

    0

    झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने हरियाणा ले जाई जा रही करीब 10 लाख रुपये मूल्य की खैर की लकड़ी जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि विशेष पुलिस दल ने रविवार को एक ट्रक से लकड़ी जब्त की और राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र के निवासी शमीम (25) को गिरफ्तार किया।उन्होंने बताया कि खैर की लकड़ी का इस्तेमाल कत्था बनाने में किया जाता है, जिसका सेवन पान के पत्तों के साथ किया जाता है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, सतबरवा के जंगल से खैर के पेड़ को अवैध रूप से काटा गया था और उसकी लकड़ी की तस्करी हरियाणा की जा रही थी। उन्होंने बताया कि पेड़ को काटकर उसके लट्ठे बनाए गए और उन्हें तिरपाल से ढककर 14 पहियों वाले ट्रक में लादा गया था।जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लकड़ी जब्त की गई और ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा, आगरा, बागपत, लोनी...कांग्रेस ने सपा को पकड़ा दी 181 निर्वाचन क्षेत्रों की लंबी चौड़ी सूची, अखिलेश के मन में आखिर क्या है?
    Next Article
    Bihar से लेकर Delhi-NCR तक Chhath Puja की धूम! यमुना घाट से Noida की सोसाइटियों तक दिखी महापर्व की अद्भुत छटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment