Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झारखंड के राज्यपाल हरदोई पहुंचे:CSN कॉलेज की हीरक जयंती का शुभारंभ किया, बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    6 hours ago

    1

    0

    झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज हरदोई में केन सोसाइटीज नेहरू महाविद्यालय (सी.एस.एन. पी.जी. कॉलेज) की सात दिवसीय हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन किया। महाविद्यालय की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। महाविद्यालय परिसर पहुंचने पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने कॉलेज परिसर में नवनिर्मित प्रखंड भवन का लोकार्पण किया। उद्घाटन सत्र में राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सात दिवसीय महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। राज्यपाल ने महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न अकादमिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया। उन्होंने छात्रों व शिक्षकों से संवाद भी किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कॉलेज के 60 वर्षों के सफर पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने तथा महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने राज्यपाल का स्वागत किया और महाविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्राचार्य प्रोफेसर कौशलेंद्र सिंह ने राज्यपाल को कॉलेज की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत कराया। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए कॉलेज प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। यह सात दिवसीय महोत्सव 27 फरवरी तक चलेगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विद्वान और पूर्व छात्र भी शामिल होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में आवारा कुत्तों ने 8 बकरियों को मारा:काशीराम कॉलोनी में पशुपालक को भारी नुकसान, इलाके में दहशत
    Next Article
    IND W vs AUS W 3rd T20I Live Score Updates: स्मृति और जेमिमा की शानदार बल्लेबाजी जारी, स्कोर 150 रनों के करीब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment