Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झारखंड में लाठीचार्ज के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन:ABVP ने जीपीओ पार्क में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला जलाया, मुर्दाबाद के नारे

    6 hours ago

    1

    0

    झारखंड में छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के खिलाफ लखनऊ में गुरुवार को ABVP ने प्रदर्शन किया। ABVP की लखनऊ महानगर इकाई से जुड़े छात्र हजरतगंज जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने झारखंड सीएम के मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद हजरतगंज चौराहे पर हेमंत सोरेन का पुतला जला दिया। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, चंद्रशेखर आजाद अब छात्रों का साथ देने झारखंड नहीं गए। वहां इंडी गठबंधन की सरकार है तो ये लोग नहीं बोले। जंतर-मंतर पर किए गए प्रदर्शन में लोगों का साथ देने पहुंच गए थे। वहीं, झारखंड सीएम को छात्रों पर लाठीचार्ज कराने के बाद इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शन करने वाले छात्रों और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, अनियमितताएं और पेपर लीक हुए हैं। जब इन मुद्दों को लेकर झारखंड में छात्र शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, तो उन पर पुलिस ने बर्बरता से लाठीचार्ज किया। 3 तस्वीरें देखिए- स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी प्रदर्शनकारियों के हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां हैं। उनमें लिखा है- भ्रष्टतंत्र की सरकार को धूल चटाएंगे, छात्रों को न्याय दिलाएंगे। लोकतंत्र में दामन नहीं चलेगा। झारखंड सरकार शर्म करो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो। झारखंड सरकार मुर्दाबाद। हेमंत सोरेन मुर्दाबाद के नारे लग रहे हैं। 'अन्याय के खिलाफ, हम हैं साथ' और 'छात्र शक्ति - राष्ट्र शक्ति'। छात्रों की मांग है कि परीक्षा में धांधली की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और झारखंड के छात्रों को न्याय मिले। अब पढ़िए क्या बोले प्रदर्शनकारी… लाठीचार्ज की जिम्मेदारी सरकार को लेनी पड़ेगी एबीपी लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष आदर्श मिश्रा ने कहा कि छात्रों पर जो लाठीचार्ज हुआ, उसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी पड़ेगी। झारखंड पब्लिक कमिशन में जो पेपर लीक हो रहा है, उसके खिलाफ सरकार को जांच करानी पड़ेगी। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी करप्ट एबीपी लखनऊ महानगर महामंत्री आरपी शुक्ला ने कहा कि झारखंड सरकार के विरोध में हमने प्रदर्शन किया। पेपर लीक को अन्यथा लेते हुए छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। झारखंड सीएम का पुतला फूंका है। मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं। जेपीएससी और जेएसएससी दोनों करप्ट संस्थाएं हैं। कितने सालों से ब्लैक लिस्टेड कंपनी टीडीपीएल को टेंडर दे रखा है। सरकार ने छात्रों को आतंकवादी समझकर पीटा एबीवीपी के कार्यकर्ता शिवम पांडेय ने कहा कि हमारे भाइयों को हेमंत सोरेन सरकार ने आतंकवादी समझकर पीटा है। बर्बरतापूर्वक गाड़ी में भरकर के सलाखों के पीछे ले गए। यह बहुत निंदनीय है। इससे पूरे देश में छात्र आक्रोशित हैं। पूरे देश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदर्शन कर रही है। विद्यार्थी परिषद अपने भाइयों के लिए न्याय मांग रही है। हम हेमंत सरकार से निवेदन करते हैं कि उनकी सरकार में जो भी उत्तरदायी हो, उसको हटाएं या खुद इस्तीफा दें। राहुल, डिंपल, अखिलेश झारखंड क्यों नहीं गए एबीवीपी चारबाग के नगर मंत्री तनिष्क शर्मा भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी, डिंपल यादव, अखिलेश यादव, चंद्रशेखर आजाद झारखंड में बच्चों का साथ देने क्यों नहीं गए। जबकि, राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए जंतर-मंतर पर पहुंच गए थे। झारखंड में उनकी सरकार है तो क्या वहां के छात्रों के हित में नहीं बोलेंगे? आज भी छात्रहित की बात हो रही है लेकिन ये लोग नहीं आ रहे हैं। सरकार की लापरवाही से लीक हो रहे पेपर एबीवीपी लखनऊ विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष आर्यन शर्मा ने कहा कि झारखंड में JSSC और JPSC में पेपर लीक सरकार की लापरवाही से हो रहे हैं। उन्हीं के विरोध में हम लोग यहां पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहां सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। हमारी मांग यही है कि जो छात्र अपनी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, सरकार उनकी बात सुने, बजाय इसके कि उनके खिलाफ ऐसा तानाशाही रवैया अपनाकर लाठीचार्ज करें। झारखंड सरकार घुटनों पर नहीं आएगी, तब तक आंदोलन प्रदर्शनकारी यशवर्धन पटेल ने कहा कि हमारी मांग यह है कि जिस तरीके से झारखंड सरकार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और छात्रों पर जिस तरीके से बर्बरता अपनाई है जिस तरीके से लाठीचार्ज हुआ है और वहां पर छात्रों की आवाज नहीं सुनी जा रही है। मैं यह सवाल करना चाहूंगा विपक्ष से—क्या वहां इंडी गठबंधन की सरकार होने की वजह से विपक्ष चुप्पी साधे हुए है? जो राहुल गांधी प्रयागराज में युवाओं की आवाज बनकर गए थे, वो झारखंड के मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। इस आंदोलन के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे भारत में एक गूंज करना चाहेगी कि जब तक झारखंड सरकार छात्रों की आवाज नहीं सुनेगी, जब तक अपने घुटनों पर नहीं आएगी तब तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देशभर में आंदोलन जारी रखेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साध्वी निरंजन ज्योति बोली- अखिलेश का PDA चुनावी जुमला है:झांसी में बोलीं- आजम खां जैसे व्यक्ति राम को अय्याश, गंगा मां को चुड़ैल कहते थे
    Next Article
    सीने में चाकू मारकर बोला- अब करेगी शादी?:बुलंदशहर में शव के पास बड़बड़ाता रहा बॉयफ्रेंड, बेटी बोली- हत्यारे के हाथ-पैर काट डालो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment