Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीने में चाकू मारकर बोला- अब करेगी शादी?:बुलंदशहर में शव के पास बड़बड़ाता रहा बॉयफ्रेंड, बेटी बोली- हत्यारे के हाथ-पैर काट डालो

    14 hours ago

    1

    0

    ‘मेरी मम्मी का मर्डर हुआ है। उनके सिर में चाकू मारा, दोनों कान काट दिए…। मैं उसे जानती हूं। अजीत के नाम से कॉल आया था। मम्मी ने कहा था कि अभी आती हूं, फिर वो नहीं लौटीं। अजीत ने मेरी मम्मी को मार डाला। मैं चाहती हूं कि उसके भी चाकू लगे, उसके कान कटे, उसके हाथ कटे, पैर कटे। उसे फांसी होनी चाहिए, वो मरा हुआ चाहिए।’ यह दर्द है बुलंदशहर की रहने वाली बेबी की दो मासूम बेटियों का। 11 अगस्त की रात प्रेमी अजीत ने चाकू से 17 वार करके बेबी की हत्या कर दी थी। हत्या इतने निर्मम तरीके से की गई कि हार्ट बुरी तरह से डैमेज हो गया था। हत्या करने के बाद भी प्रेमी को कोई पछतावा नहीं था। वह 1 घंटे तक शव के पास बैठा रहा और गुस्से में शादी नहीं करने के लिए बड़बड़ाता रहा। कहता रहा- अब शादी करोगी…? मामला जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर खुर्जा कोतवाली क्षेत्र का है। पहले जानिए क्या था मामला… दिल्ली के प्रेमनगर की रहने वाली बेबी (38) की 15 साल पहले बुलंदशहर के पंकज से शादी हुई थी। दोनों के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बच्चों की उम्र 8 से 13 साल के बीच है। सभी शिवलोक कॉलोनी में रहते हैं। घर से 200 मीटर दूर आरोपी प्रेमी अजीत ठेकेदार (42) किराए के कमरे में रहता है। अजीत खुर्जा में बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है। अजीत की पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। डेढ़ साल से अजीत और बेबी का अफेयर चल रहा था। अजीत बेबी से शादी करना चाहता था, लेकिन बेबी तैयार नहीं थी। धीरे-धीरे बेबी ने उससे दूरियां बना लीं। इससे नाराज अजीत ने हत्या का प्लान बनाया। पड़ोसियों ने बताया- मंगलवार रात अजीत के कमरे से शोर-शराबे की आवाज आ रही थी। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंची और दरवाजा खुलवाया। बेबी की लाश फर्श पर पड़ी थी। अजीत बगल में बैठा था। फर्श पर खून ही खून फैला था। पुलिस बेबी को अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। बेटियों ने बताई घटना वाली रात की कहानी मां की मौत के बाद चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव की हालत देखते ही बच्चे रोने-चीखने लगे। बड़ी बेटी ने रोते हुए बताया- शाम के टाइम मम्मी के फोन पर अजीत का कॉल आया था। मम्मी जाने लगीं, तो मैंने पूछा कहां जा रही हो? पापा काम पर गए थे। मम्मी ने कहा कि बस अभी आ जाऊंगी। मेरा बड़ा भाई भी उनके साथ गया था। कुछ देर बाद मेरा भाई लौट आया। उसने बताया कि अजीत अंकल ने चुंगी के पास से मुझे वापस भेज दिया है। मम्मी रात तक वापस नहीं आईं। जैसे मेरी मां मरी, वैसे ही उसे भी मारा जाए छोटी बेटी भी मां का शव देखकर रो रही थी। उसने कहा- मेरी मम्मी के सिर पर चाकू मार दिया, उनके दोनों कान काट दिए हैं। उस आदमी के भी चाकू मारो और उसके हाथ-पैर-कान काट दो। जैसे मेरी मां मरी है, वो भी मरना चाहिए। बच्चियों ने बताया कि पापा के काम पर जाने के बाद हम चारों भाई-बहन मम्मी के पास रुकते थे। रात में 9.30 बजे हमारे पापा आए, तो उन्होंने मां के बारे में पूछा। पापा बार-बार मम्मी के फोन पर कॉल कर रहे थे, लेकिन कोई उठा नहीं रहा था। फिर फोन स्विच ऑफ हो गया। कुछ देर में पुलिस वाले आए और मेरे पापा को उठाकर ले गए। पति बोला- मैंने 35-40 बार पत्नी को कॉल किया बेबी के पति पंकज ने बताया- मैं तो दुकान से 9:30 बजे आया। घर में बेबी नहीं दिखी। बच्चों से पूछा, तो उन्होंने कहा कि सामान लेने गई हैं। 35-40 बार उसके फोन पर कॉल किया, लेकिन जवाब नहीं आया। फिर 10.30 बजे के करीब उसका फोन बंद हो गया। रात में 12 बजे पुलिसवाले आए। कहने लगे कि साहब बुला रहे हैं, थाने चलना है। वहां गया, तो पत्नी की हत्या का पता चला। पड़ोसी बोले- कमरे में चारों तरफ खून फैला था बेबी की मौत की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी थी। नाम न छापने की शर्त पर लोगों ने बताया कि बेबी पहले भी अजीत के रूम पर आती रहती थी। रात में अजीत के घर से तेज-तेज आवाज आ रही थी। हम लोगों को शक हुआ। मोहल्ले के लोग इकट्‌ठे हुए, फिर कमरे में झांककर देखा तो चारों तरफ खून ही खून फैला था। पुलिस के आने पर भी प्रेमी के चेहरे पर नहीं दिखी शिकन अजीत, बेबी की लाश के पास ही बैठा था। उसके हाथ में चाकू था। गुस्से में वह बड़बड़ा रहा था…कि अब करेगी शादी। किसी की अंदर जाने की हिम्मत नहीं हुई, तो पुलिस को फोन किया गया। पुलिस आई, तो भी अजीत वहां से नहीं भागा। उसके चेहरे पर कोई शिकन दिखाई नहीं दे रही थी। सीने पर सबसे ज्यादा वार किए गए बुधवार (12 अगस्त) शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद शव घरवालों को दे दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बेबी के शरीर पर 17 गहरे घाव मिले हैं। ज्यादातर वार सीने में बाईं तरफ किए गए हैं। इससे हार्ट बुरी तरह से डैमेज हो गया है। शव मिलते ही घरवाले भड़क गए और अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। शव लेकर दिल्ली-अलीगढ़ हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। पति पकंज का कहना था कि पुलिसवाले आरोपी की गिरफ्तारी की बात कह रहे हैं। लेकिन, पता नहीं उसे कहां छिपा दिया है। आरोपी का तुरंत एनकाउंटर किया जाए उसके बाद ही अंतिम संस्कार होगा। करीब 1 घंटे तक हाईवे जाम रहा। 4 थानों की पुलिस फोर्स और सीओ शोभित कुमार पहुंचे। सीओ के समझाने पर परिजन माने और हाईवे से शव हटाया। बुधवार शाम 5 बजे पति ने पत्नी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बहन बोली- आरोपी का शव हमारे सामने लाओ बेबी की बहन परवीन ने कहा- जैसे हमारी बहन को मारा गया है, वैसे ही अजीत का शव हमें चाहिए। हमारे सामने उसकी लाश आनी चाहिए। योगी-मोदीजी से हम हाथ जोड़कर यही कह रहे हैं कि उस बंदे को फांसी हो। बेबी के 4 बच्चे छोटे-छोटे बच्चे तड़प रहे हैं। इन पर कौन ममता का हाथ रखेगा? है कोई? कोई है यहां जो उसे मां का प्यार दे सके? सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया… पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया गया। आरोपी को कोर्ट के माध्यम से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। केस दर्ज करके आरोपी को जिला कारागार भेज दिया गया है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… शादीशुदा प्रेमिका को घर बुलाकर 17 चाकू मारे, मौत, शादी से इनकार पर प्रेमी ने की वारदात, बुलंदशहर में लाश के पास बैठा रहा बुलंदशहर में 42 साल के प्रेमी ने 38 साल की प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला के सीने, गले और चेहरे पर चाकू से 17 वार किए। पुलिस पहुंची तो आरोपी प्रेमिका के शव के पास चुपचाप बैठा मिला। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झारखंड में लाठीचार्ज के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन:ABVP ने जीपीओ पार्क में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला जलाया, मुर्दाबाद के नारे
    Next Article
    यूपी में गुटखा खाने पर RPF सिपाही सस्पेंड:भाषण के बीच अफसर ने पकड़ा, फटकार लगाई तो सफाई दी- मेरे होंठ ही लाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment