Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साध्वी निरंजन ज्योति बोली- अखिलेश का PDA चुनावी जुमला है:झांसी में बोलीं- आजम खां जैसे व्यक्ति राम को अय्याश, गंगा मां को चुड़ैल कहते थे

    6 hours ago

    1

    0

    झांसी में पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा- पीडीए अखिलेश यादव का चुनावी जुमला है। ये सिर्फ चुनाव के लिए है, उसके बाद किसके साथ क्या उत्पीड़न होगा, कोई मतलब नहीं रहेगा। उन्होंने आगे कहा- मुझे भी राम मंदिर चढ़ावा चोरी का दर्द है। जिन लोगों ने गलतियां की, उन पर कार्रवाई जारी है। लेकिन दुख इस बात का है जिनके पूर्वज कहते थे कि मस्जिद की रक्षा के लिए 10 बार गोली चलानी पड़े तो चलाएंगे। आज वो राम की बात कर रहे हैं। आजम खां जैसे व्यक्ति राम को अय्याश कहते थे। गंगा मां को चुड़ैल और भारत मां को डायन कहते थे। तब उनके मुंह में ताले पड़ जाते थे। आज वो राम राम चिल्ला रहे हैं। ये रामजी की कृपा है। साध्वी निरंजन ज्योति एक कार्यक्रम में भाग लेने झांसी पहुंची है। सर्किट हाउस में उन्होंने मीडिया से बात की। झारखंड पर अखिलेख यादव-राहुल गांधी नहीं बोल रहे साध्वी निरंजन ज्योति ने आगे कहा- आज वो लोग पीडीए की बात कर रहे हैं, जो सरकारों में रहे, लेकिन संविधानिक दर्जा नहीं दिला पाए। आजादी के बाद से ओबीसी कमीशन की बात चल रही। 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधानिक दर्जा दिया और आयोग के पूरे अधिकार दिए। पीडीए अगर उत्तर प्रदेश में हैं तो पीडीए का नारा जाकर झारखंड में भी लगाएं। वहां जो विद्यार्थी बैठे हैं, वो भी तो पीडीए के ही होंगे। दबे-कुचले समाज के होंगे। हर मुद्दे को राजनीतिक हथियार नहीं बनाना चाहिए। आज झारखंड पर कोई भी नहीं बोल रहा है। न राहुल गांधी बोल रहे हैं, न प्रियंका गांधी। न अखिलेश बोल रहे हैं न ही डिंपल यादव बोल रही हैं। इनको बोलना चाहिए। विद्यार्थियों में भेद नहीं होना चाहिए। अगर जंतर मंतर में साथ खड़े हो सकते हो, तो झारखंड के विद्यार्थियों के साथ क्यों नहीं खड़े हो रहे हो‌? राम मंदिर के लिए चंदा दिया क्या? उन्होंने आगे कहा- राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुझे भी दर्द है। जिन लोगों ने गलतियां की, उनपर कार्रवाई जारी है। दुख इस बात है कि जिनके पूर्वज कहते थे कि मस्जिद की रक्षा के लिए 10 बार भी गोली चलानी पड़े तो गोली चलाऊंगा। आज वो रामजी की बात कर रहे हैं। चंदा दिया है क्या? राम मंदिर के लिए चंदा नहीं हुआ, वहां लोगों ने समर्पण किया है। दुर्भाग्य है कि उनकी पार्टी के नेता जो जेल में बंद हैं। आजम खां जैसे व्यक्ति राम को अय्याश कहते थे और गंगा मां को चुड़ैल कहते थे, भारत मां को डायन कहते थे। तब उनके मुंह में ताले पड़ जाते थे। आज राम राम चिल्ला रहे हैं। ये रामजी की कृपा है कि राम राम चिल्लाने लगे। जहां कब्जे हुए, उनको हटाना चाहिए प्रयागराज में पार्क को कब्रिस्तान बनाने की शिकायत पर उन्होंने कहा- देखिए इस तरह की हरकतें कुछ लोगों को खुश करने के लिए होती रही हैं। जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब लोगों के घरों में शाम 6 बजे ताले पड़ जाते थे। तब मैं विधानसभा की सदस्य थी। तब देखते थे कि लोगों के घुरों में घुसकर बेटियां उठाई जाती थीं। उस समय न तो कांग्रेस बोलती थी, न और कोई बोलता था। हम लोग ही संघर्ष कर रहे थे। अगर बोलने की हिम्मत है तो बोलना चाहिए कि जहां–जहां पार्क पर कब्जा करके कब्रिस्तान बनाए गए हैं। समाज के साथ समाजवादी पार्टी को खड़ा होना चाहिए। अगर इस तरह के कब्जे हुए हैं तो उनको हटाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि असदुद्दीन ओवैसी के यूपी में आने से भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जिसके ऊपर फर्क पड़े वो जाने। --------------------------------------------- यह खबर भी पढ़िए तुम्हारी पिटाई नहीं सह सकती- लिख पत्नी फंदे से लटकी: बाएं पैर पर लिखा सुसाइड नोट; हाथरस की महिला पति संग गुजरात में रहती थी हाथरस की रहने वाली एक महिला ने पति से परेशान होकर गुजरात के बडोदरा में फंदे से लटक गई। मरने से पहले उसने अपनी 8 महीने की बेटी को पड़ोसी को दे दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोला 6 राज्यों में चलाती है सेक्स रैकेट:तुर्कमेनिस्तान की महिला को लखनऊ लाई तो पकड़ी गई, डॉक्टर बोले- प्राइवेट पार्ट की सर्जरी नहीं की
    Next Article
    झारखंड में लाठीचार्ज के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन:ABVP ने जीपीओ पार्क में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला जलाया, मुर्दाबाद के नारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment