Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jharkhand: Ramgarh में भट्ठी विस्फोट से 9 मजदूर झुलसे, दो की हालत गंभीर

    1 hour from now

    1

    0

    रामगढ़, नौ अगस्त झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार को एक निजी इस्पात संयंत्र की भट्ठी में विस्फोट होने से कम से कम नौ श्रमिक झुलस गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर कुजू क्षेत्र के मुरपा गांव में हुई।मुख्य फैक्टरी निरीक्षक मनीष सिन्हा ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे दो श्रमिकों को रांची के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘संयंत्र की भट्ठी में विस्फोट होने के बाद गर्म धातु के छींटे पड़ने से कुछ कर्मचारी झुलस गए। हजारीबाग के फैक्टरी निरीक्षक को इस मामले की जांच करने और जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।’’ घटना में झुलसे सभी श्रमिकों को रामगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल के डॉ. सौरभ कुमार ने बताया कि झुलस गए नौ लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से दो की हालत गंभीर थी और उन्हें रांची के अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना में झुलसे श्रमिकों की पहचान रामगढ़ जिले के कुंजीलाल रविदास, परमेश्वर कुमार महतो, रमेश ठाकुर, राजेंद्र महतो और संजय प्रसाद, हजारीबाग के राजेंद्र महतो और रितेश राणा, पटना के धनंजय सिंह और दरभंगा (बिहार) के विजय यादव के रूप में की गई है। रामगढ़ के श्रम अधीक्षक अनिल रंजन ने कहा कि विभाग के अधिकारी संयंत्र का दौरा कर श्रमिक सुरक्षा उपायों का जायजा लेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    YouTuber के प्रवेश पर Ballia के सरकारी स्कूलों में रोक, बीएसए का आदेश
    Next Article
    Nashik-Pune Railway मार्ग में बदलाव का विरोध, Satyajeet Tambe हिरासत में लिए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment