Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jharkhand से लापता तीन लड़कियां Meerut में मिलीं, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    1 hour from now

    2

    0

    चाईबासा, नौ अगस्त झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के अलग-अलग गांवों से लापता हुईं दो नाबालिग लड़कियां और एक युवती उत्तर प्रदेश के मेरठ में मिली हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय लड़की के पिता ने एक अगस्त को गुआ थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।उसने बताया कि जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर जिले की एक पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के मेरठ गई और लापता लड़की के साथ-साथ जिले के दो अन्य लोगों को भी बचाया। पुलिस ने बताया कि वहां मिलीं दो अन्य में 21 वर्षीय महिला और 16 वर्षीय एक लड़की शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला कि तीनों ने अपने परिजनों को बताए बिना अलग-अलग अपने घर छोड़ दिए थे।यह पूछे जाने पर कि क्या तीनों मानव तस्करी की पीड़ित थीं, पुलिस ने इस आशंका से इनकार करते हुए कहा कि वे आजीविका की तलाश में अपनी मर्जी से घर से निकली थीं। पुलिस ने बताया कि तीनों को शनिवार को वापस लाया गया और उनके परिजनों से मिला दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gumla Police ने 11 अंतरराज्यीय लुटेरे पकड़े, आग्नेयास्त्र और नकदी बरामद
    Next Article
    Sitapur Firing: IPS अधिकारी के पिता पर महिला के घर गोलीबारी कराने का आरोप लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment