Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में आर्मी और किसानों का एक जमीन पर दावा:ग्रामीण बोले-आर्मी अधिकारी मकान गिराने की चेतावनी देकर गए हैं

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में सेना की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को ग्राम खेरा, खदरी, गजगांव और टपरा के ग्रामीण बड़ी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर सेना पर उनकी जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांवों और खेतों से सटी जमीन सेना के अधिकार क्षेत्र में है, जिसका सीमांकन वर्ष 1972 में कराया गया था। उस समय सीमा निर्धारित कर पिलर भी लगाए गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक इसके बाद हर चार साल में सेना की ओर से पैमाइश कराई जाती रही है और अब तक 1972 की नाप के अनुसार ही सीमा तय होती रही। लेकिन इस बार कराई गई पैमाइश में करीब 150 फीट अंदर तक गांव की जमीन को सेना की बताकर चिन्हित कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाल ही में सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और चेतावनी देकर गए कि यदि लोगों ने अपने मकान स्वयं नहीं तोड़े तो कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरा दिया जाएगा। इससे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के साथ ज्ञापन देने पहुंचे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मानसिंह यादव ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि पहले गांवों की जमीनें सेना के नाम चली गईं, फिर बीडा में जमीन अधिग्रहित हो गई, और अब दोबारा ग्रामीणों की बसी-बसाई जमीन पर दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व विभाग और सेना के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से दोबारा पैमाइश कराई जाए, ताकि वास्तविक सीमा स्पष्ट हो सके और किसानों व ग्रामीणों को उनकी वैध जमीन वापस मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नया मुरादाबाद में सेवेन वंडर्स पार्क का उद्घाटन:कबाड़ लोहे से बनी विश्व धरोहरों की प्रतिकृतियां आकर्षण का केंद्र
    Next Article
    गोंडा में 7 विद्युत खंभो पर फर्जी लाइन लगाई:जांच में 3 लाइनमैन दोषी मिले, सेवा की गई समाप्त; दो एसएसओ को हटाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment