Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में अश्लील वीडियो भेजकर NRI से 25 लाख मांगे:लैपटॉप हैक कर डाटा चुराया, थाईलैंड की सिम से करता था कॉल; मास्टरमाइंड अरेस्ट

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में अश्लील वीडियो और फोटो के जरिए एनआरआई महिलाओं को ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। गैंग के सदस्य अलग-अलग विदेशी नंबरों से संपर्क करते थे और वीडियो कॉल के दौरान अश्लील कंटेंट रिकॉर्ड कर लेते थे। इसके बाद महिलाओं और उनके परिवार को बदनाम करने की धमकी देकर भारी रकम वसूलते थे। बैंकॉक में रह रहे एक एनआरआई परिवार को भी इसी तरह निशाना बनाया गया। आरोपियों ने 25 लाख रुपए के बिटकॉइन की फिरौती मांगी। कहा गया कि रकम देने पर वीडियो और डेटा डिलीट कर दिया जाएगा। पीड़ित एनआरआई झांसी पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी नितिन कुमार को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो पासपोर्ट, एक आईफोन, भारत का ई-सिम और थाईलैंड का फिजिकल सिम कार्ड बरामद किया गया है। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। आरोपी बबीना कैंट की न्यू हरिजन कॉलोनी का रहने वाला है। 30 साल से बैंकाक में रह रहा परिवार राजस्थान के जयपुर निवासी हरीश चंद लाखी ने पुलिस को बताया- मैं और मेरा परिवार पिछले 30 साल से बैंकॉक में रह रहे हैं। 21 अगस्त 2025 को नितिन कुमार ने विदेशी नंबर से मेरे वाट्सएप नंबर पर अश्लील वीडियो भेजे। जो मेरे परिवारजनों के थे। यह देखकर मैं सहम उठा। बात की तो आरोपी 8 लाख रुपए मांगने लगा। फिर 25 अगस्त 2025 को दूसरे विदेशी नंबर से आपत्तिजनक फोटो आए। फिर उनकी पैसों की डिमांड बढ़ गई। धमकी दी कि पैसे जल्दी दो, वरना परिवार को किसी लायक नहीं छोड़ेंगे और वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। इससे मैं डर गया। दो दिन पहले झांसी आया पीड़ित 10 सितंबर 2025 को आरोपी नितिन ने मेरा कम्प्यूटर सिस्टम को हैक करके व्यापारिक और पारिवारिक डेटा चुरा लिया। मेरे परिवार के फोटो और वीडियो एआई से एडिट करके मुझे भेजे और इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। बदले में 25 लाख रुपए कीमत के बिटक्वाइन मांगे। मना करने पर मुझे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। परेशान होकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि नितिन कुमार पुत्र जगदीश मूलरूप से बबीना कैंट का रहने वाला है। दो दिन पहले मैं पैसे देकर वीडियो डिलीट कराकर मामले को निपटाने के लिए झांसी आया। मगर नितिन नहीं मिला। इसके बाद हिम्मत करके साइबर थाने गया और शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया हरीश चंद्र ने आगे बताया- नितिन कुमार, उनके सहयोगी एनआरआई, व्यापारी वर्ग के परिवारों से संबंधित लड़कियों को बहला फुसलाकर उनके आपत्तिजनक फोटो बनाकर उनसे उगाही करते हैं। ये गैंग पहले भी अनेक महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो, और फोटो बनाकर ब्लैकमेल करके मोटी रकम वसूल चुके हैं। पीड़ित की शिकायत पर झांसी के साइबर थाना पुलिस ने 11 फरवरी को केस दर्ज किया था। शुक्रवार को आरोपी नितिन कुमार को अरेस्ट कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली से बिहार-मालदा टाउन के लिए होली स्पेशल ट्रेनें शुरू:कानपुर, झांसी और लखनऊ के यात्रियों को राहत, टिकट बुकिंग शुरू
    Next Article
    नसीम सोलंकी बोलीं- लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे:न मैं गिरी, न मेरी उम्मीदों की मीनार गिरी; लेम्बोर्गिनी ड्राइवर नशे में था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment