Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नसीम सोलंकी बोलीं- लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे:न मैं गिरी, न मेरी उम्मीदों की मीनार गिरी; लेम्बोर्गिनी ड्राइवर नशे में था

    5 hours ago

    1

    0

    “ना मैं गिरी, ना मेरी उम्मीदों की मीनार गिरी। पर लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे। सवाल ज़हर का नहीं था, वो तो मैं हँसते-हँसते पी गई, तकलीफ़ लोगों को तब हुई जब मैं फिर से जीत गई'' ये शेर-ओ-शायरी विधायक नसीम सोलंकी ने सदन में की… कानपुर की सीसामऊ सीट से विधायक नसीम सोलंकी ने दिल की बात शायरी में बयान कर दी। इसी के साथ अपने संघर्ष की दास्तां को चंद शब्दों में पिरोकर अपनी जीत की बात भी पूरे सदन में कह दी। नसीम सोलंकी बजट सत्र के दौरान विधानसभा में बोल रही थीं। उन्होंने अपने प्रश्नों को रखने के बाद विधानसभा में इजाज़त लेकर शायरी पढ़ी। बजट के साथ ही सीसामऊ से जुड़ी अपनी समस्याओं को बताया। बजट पर बोलते हुए नसीम 4 मिनट 23 सेकेंड बोलीं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है प्रदेश की तस्वीर कागज़ों पर कुछ और है, जबकि ज़मीन पर इसकी हकीकत कुछ और है। सीसामऊ जैसी शहरी विधानसभा समस्याओं से जूझ रही है। सबसे गंभीर विषय महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाएं अपराध की घटननाएंऔर घरेलू हिंसा हैं, जिससे महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। सीसामऊ विधानसभा के लिए उन्होंने मांग की कि एक महिला विकास केंद्र और कौशल विकास केंद्र की स्थापना कराई जाए, जहां पढ़ाई, कढ़ाई, बुनाई और डिजिटल लघु उद्योग के लिए प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। लैम्बॉर्गिनी कार चालक नशे में था… युवाओं में बढ़ती नशे की लत भी बड़ा चिंता का विषय है। शहर में लगातार युवा शराब और नशीले पदार्थों की गिरफ्त में आ रहे हैं। इसका कारोबार करने वाले लोग बढ़ रहे हैं। क्योंकि हाल ही में कानपुर में लैम्बॉर्गिनी कार हादसा हुआ, जिसमें कार चलाने वाला नशे में था। स्कूलों और उनके आसपास भी नशा फैल रहा है। सड़क नाले धंस रहें, मरम्मत समय से नहीं हो रही… नसीम ने कहा शहर में विकास का ढांचा ध्वस्त हो चुका है। सीसामऊ विधानसभा में बार-बार सड़क धंस रही है। कई दिनों तक मरम्मत का कार्य नहीं हो पाता, जिससे क्षेत्र की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विकास के दावे तब तक अधूरे हैं, जब तक जनता की समस्याओं का समाधान न हो। वनखण्डेश्वर मन्दिर के विकास और सौंदर्यीकरण की मांग… नसीम सोलंकी ने खास तौर पर सीसामऊ विधानसभा में धार्मिक स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण का कार्य कराए जाने की मांग की। इसमें वनखंडेश्वर मंदिर, ईदगाह परिसर, जीटी रोड गुरुद्वारा, मकदूमशाह बाबा की दरगाह और पत्थर शाह बाबा की दरगाह के लिए एक-एक करोड़ रुपये की मांग की। बाल्मीकि बस्ती में बारातशाला बनवाने तथा डॉ. आंबेडकर और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा लगवाने की भी मांग रखी। महिलाओं के लिए अयोध्या अजमेर निशुल्क बस चलानें की मांग… नसीम सोलंकी ने कहा कि महिलाओं के लिए अयोध्या, काशी, मथुरा, अमृतसर, निजामुद्दीन दरगाह और अजमेर के लिए निःशुल्क बसें चलाने की मांग की, ताकि महिलाएँ अपने धर्म के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें। अब तक 11 बार सदन में बोलीं नसीम… सीसामऊ से विधायक नसीम सोलंकी को उपचुनाव में जीत मिली थी। एक साल से अधिक समय बीत चुका है। अब तक करीब 11 बार नसीम सोलंकी को सदन में बोलने का अवसर मिला है। दूसरी बार सदन में पढ़ी शायरी… सीसामऊ चुनाव जीतने के बाद जब नसीम सोलंकी पहली बार सदन में बोली थीं, तब भी उन्होंने शायरी के अंदाज़ में जवाब दिया था। उन्होंने कहा था- “जिनके हौसले सच्चे होते हैं, वो कैद में रहकर भी मुकद्दर लिखते हैं। तूफानों से कह दो औकात में रहें, हम परिंदे नहीं जो घरों में कैद हो जाएँ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में अश्लील वीडियो भेजकर NRI से 25 लाख मांगे:लैपटॉप हैक कर डाटा चुराया, थाईलैंड की सिम से करता था कॉल; मास्टरमाइंड अरेस्ट
    Next Article
    पूर्व बैंककर्मी ने दी तहरीर, मैनेजर देर तक रोकते:'मैं ठाकुर हूं' कहने का वीडियो वायरल मामले में मिशन शक्ति केंद्र करेगा जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment