Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में B-Tech स्टूडेंट ने जान दी:रेलवे ट्रैक पर सिर-धड़ अलग-अलग मिला; डिप्रेशन में चल रहा था, परिजन करा रहे थे झाड़-फूंक

    1 day ago

    1

    0

    झांसी में 20 साल के बीटेक छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला है। ट्रेन के गुजरने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया था। परिजन के मुताबिक, छात्र डिप्रेशन से जूझ रहा था। बुधवार को परिजन उसे इलाज के लिए ग्वालियर लेकर गए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद दोपहर में सभी घर लौट आए। शाम करीब 6 बजे नीरज बिना बताए घर से निकल गया। शाम करीब 7 बजे घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर उसका शव रेल की पटरी पर मिला। मामला चिरगांव कस्बे का है। युवक की पहचान 20 वर्षीय नीरज राजपूत के रूप में हुई। वह इंदौर के एक कॉलेज से बीटेक सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। पुलिस के अनुसार, युवक ने डिप्रेशन में आकर सुसाइड कर लिया। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… माता-पिता का इकलौता बेटा था नीरज चिरगांव के हवेलीपुरा मोहल्ला निवासी राजेंद्र राजपूत खेती-किसानी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी सरोज गृहिणी हैं। परिवार में 22 वर्षीय बेटी अनुष्का और 20 वर्षीय बेटा नीरज था। दोनों पढ़ाई कर रहे थे। नीरज के चचेरे भाई पारस राजपूत ने बताया कि नीरज इंदौर में बीटेक सेकेंड ईयर का छात्र था। पिछले करीब एक महीने से वह डिप्रेशन में था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह रात-रात भर सो नहीं पाता था और कई बार असामान्य बातें करता था। इसी कारण करीब 20 दिन पहले उसे घर लाया गया था। यहां झाड़-फूंक कराने के साथ डॉक्टरों से भी उसका इलाज कराया जा रहा था। इलाज के बाद उसकी स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिला था। डॉक्टर को दिखाकर लौटे थे परिजन पारस ने बताया कि बुधवार को नीरज को इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया था। डॉक्टर से परामर्श के बाद दोपहर करीब 2 बजे परिवार के लोग उसे लेकर घर लौट आए। उस समय वह सामान्य नजर आ रहा था। शाम करीब 6 बजे वह अचानक घर से निकल गया। परिजनों ने आसपास और मोहल्ले में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसी दौरान शाम करीब 7 बजे सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो उसकी पहचान नीरज के रूप में हुई। हादसे में उसका सिर धड़ से अलग हो गया था। एसपी जीआरपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया- पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है। ………………… ये खबर भी पढ़िए…. नौकरी जॉइनिंग से 4 दिन पहले अग्निवीर की मौत:यूपी में पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, सिर फट गया; मां लाश देखकर बेसुध यूपी के औरैया में नौकरी जॉइन करने से 4 दिन पहले 20 साल के अग्निवीर की सड़क हादसे में मौत हो गई। पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, वह बीमार बहन का झाड़-फूंक करवाने पिता के साथ गया था। वहां से घर लौटते वक्त तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैं मरने जा रहा हूं जल्दी आ जा...गोली मार ली:मेरठ में रेप की FIR से परेशान बॉयफ्रेंड ने सुसाइड किया, दोस्त को कॉल कर बुलाया
    Next Article
    सिंधी समाज बोला-चंपत राय को दी थी 200 किलो चांदी:राम मंदिर में लगनी थीं शिलाएं, रसीद अब तक नहीं मिली; 'काकभुशुंडि' भी गायब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment