Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैं मरने जा रहा हूं जल्दी आ जा...गोली मार ली:मेरठ में रेप की FIR से परेशान बॉयफ्रेंड ने सुसाइड किया, दोस्त को कॉल कर बुलाया

    1 day ago

    1

    0

    'सुन, मैं मरने जा रहा हूं, तुझे आना है तो जल्दी आ…' 10 सेकंड की कॉल में इतनी बात बोलकर मेरठ के साकिब ने अपने दोस्त शादमान को मिलने के लिए बुलाया। उसके पहुंचने से पहले ही गोली मारकर सुसाइड कर लिया। जिस दोस्त को उसने कॉल किया वह मौके पर पहुंचा तो साकिब खून से लथपथ मिला। उसके सीने में बाईं तरफ गोली लगी थी। उसने साकिब के घर वालों को कॉल कर बुलाया। परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसने पहले ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोगों ने साकिब की गर्ल फ्रेंड और उसके परिवार के ऊपर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। गर्लफ्रेंड ने 15 दिन पहले उसके और उसके दो भाईयों पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से वह तनाव में था। घटना की जानकारी पर एसपी देहात और सीओ सरधना भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वह तमंचा भी बरामद कर लिया है, जिससे सुसाइड किया। घटना सरधना थाना क्षेत्र की है। 3 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से पूरा मामला जानिए… मोहल्ला जोगियान निवासी साकिब के घर में उसके तीन भाई और पिता सैफुद्दीन हैं। साकिब साप्ताहिक बाजार में कपड़ों की दुकान लगाता था। मेरठ सहित आसपास के जिलों में लगने वाली साप्ताहिक बाजार (पैंठ) में साकिब और उसके भाई कपड़ों की दुकान लगाते थे। उसकी प्रेमिका का परिवार मेरठ शहर में रहता है। उसका परिवार पेंटिंग और मिस्त्री का काम करता है। साकिब के भाई आमिल ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 7 बजे किसी काम की बात कहकर साकिब घर से बाहर निकला था। इसके बाद उसने अपने दोस्त को फोन किया। दोस्त को ही बताया कि वो सुसाइड कर रहा है। घर से लगभग 12 किमी दूर जाकर अटेरना नहर के पास उसने सुसाइड किया। वहां से उसकी बॉडी मिली। 4 साल से अफेयर, 2 लाख से ज्यादा खर्च कराए आमिल ने पुलिस को बताया कि उसका 22 साल का भाई साकिब मेरठ ब्रहमपुरी थानाक्षेत्र लिसाड़ी गेट निवासी युवती से बातचीत करता था। पिछले 4 सालों से साकिब और उस युवती में बातचीत थी। वह अक्सर साकिब से मिलती थी। उससे लंबे समय से पैसे लेती थी। प्रेमिका अक्सर साकिब से खर्चे के लिए पैसा मांगती थी। साकिब के घरवालों का कहना है कि प्रेमिका साकिब से 2 लाख से ज्यादा रुपयों का खर्चा करा चुकी है। साकिब ने ही उसे मोबाइल फोन भी दिलाया था। जब साकिब के पास रुपए खत्म हो गए और गर्लफ्रैंड का खर्चा उठाना मुश्किल होने लगा तो वो पैसे देने से इंकार करने लगा। बस यहीं से दोनों में झगड़ा शुरू हुआ। कामिल का आरोप है कि युवती की दो बहनें मां, भाई, बहनोई ने मिलकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वो लोग कहते कि साकिब तुझे तेरे भाइयों को झूठे मुकदमे में फंसवा देंगे। रुपयों के लिए कर रही थी ब्लैकमेल लगातार वो लोग मेरे भाई साकिब को ब्लैकमेल कर रहे थे। लेकिन साकिब ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो युवती की बहन ने हम तीनों भाइयों पर रेप का मुकदमा लिखवा दिया। मुकदमे में साकिब, कामिल और मेरा आमिल का नाम लिखाकर हमें आरोपी बना दिया। 10 जून को ये मुकदमा ब्रहमपुरी थाने में लिखा गया। रेप की एफआईआर 15 दिन पहले हुई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने से साकिब से पूछताछ की थी। साकिब के घरवालों का आरोप है कि पुलिस भी साकिब को परेशान कर रही थी। डिप्रेशन में आकर भाई ने सुसाइड कर लिया इस मुकदमे के बाद से मेरा भाई बहुत परेशान थे। इसके बाद भी उस युवती के घरवाले मेरे भाई को पैसों के लिए परेशान करते रहे। इससे मेरे भाई साकिब की तबियत बिगड़ गई। वो डिप्रेशन में रहने लगा। मेरा भाई इस मानसिक प्रताड़ना को सहन नहीं कर सका। परेशान होकर उसने नहर की पटरी पर जाकर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया उसके मौत हो गई। मेरे भाई की मौत का जिम्मेदार वह लड़की और उसका पूरा परिवार है। मौके से मिला तमंचा और फोन रिकॉर्डिंग सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि एक युवक का गोली लगा शव मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों से जानकारी मिल रही है कि युवक की एक लड़की से दोस्ती थी। दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती थी। जांच में सामने आया है कि लड़की ने 10 जून को ब्रह्मपुरी थाने में युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। मौके से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। मृतक के फोन से एक रिकॉर्डिंग भी मिली है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया- अटेरना पुल के पास एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि मृतक साकिब पुत्र सैफुद्दीन ने घटना से पहले अपने एक दोस्त को कॉल किया था, जिसमें खुद को मारने की बात कहीं थी। क्योंकि मृतक पर एक महिला ने बलात्कार का मुकदमा कराया था। …………………………….. ये खबर भी पढ़िए…. नौकरी जॉइनिंग से 4 दिन पहले अग्निवीर की मौत:यूपी में पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, सिर फट गया; मां लाश देखकर बेसुध यूपी के औरैया में नौकरी जॉइन करने से 4 दिन पहले 20 साल के अग्निवीर की सड़क हादसे में मौत हो गई। पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, वह बीमार बहन का झाड़-फूंक करवाने पिता के साथ गया था। वहां से घर लौटते वक्त तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में युवक ने दुकानदार पर पिस्टल तानी:सीने पर असलहा सटाकर बोला- मार दूंगा, दुकानदारों का कोतवाली में प्रदर्शन; CCTV
    Next Article
    झांसी में B-Tech स्टूडेंट ने जान दी:रेलवे ट्रैक पर सिर-धड़ अलग-अलग मिला; डिप्रेशन में चल रहा था, परिजन करा रहे थे झाड़-फूंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment