Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बदमाशों ने चुराया 524 सिलेंडर से भरा ट्रक:ड्राइवर होली की छुट्टी पर गया था, बदमाशों ने GPS तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में पांच दिन से गायब घरेलू LPG सिलेंडरों से भरा ट्रक 25 किलोमीटर दूर खाली हालत में बरामद हुआ है। ट्रक में रखे 524 घरेलू गैस सिलेंडर गायब हैं। ट्रक मालिक और पेट्रोलियम कंपनी को जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। प्लांट के बाहर से ही चोरी हुआ ट्रक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के करारी इलाके में भारत पेट्रोलियम का LPG (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) प्लांट है। यहीं से ट्रक नंबर UP93 BT 3341 में 524 घरेलू गैस सिलेंडर लोड किए गए थे। इन सिलेंडरों की डिलीवरी कानपुर देहात के गजनेर में होनी थी। बताया गया है कि 2 मार्च को होली की छुट्टी होने के कारण ड्राइवर ने ट्रक को करारी स्थित प्लांट के बाहर खड़ा कर दिया और चला गया। गैस एजेंसी के मालिक नीरज कुमार अग्रवाल ने बताया कि 6 मार्च को ट्रक सिलेंडरों समेत चोरी हो गया। सभी सिलेंडर भरे हुए थे। जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 25 किलोमीटर दूर मिली आखिरी लोकेशन एजेंसी मालिक नीरज अग्रवाल ने बताया कि ड्राइवर जब छुट्टी से लौटकर ट्रक लेकर कानपुर देहात जाने के लिए डिपो पहुंचा तो वहां ट्रक नहीं मिला। इसके बाद उसने मालिक को सूचना दी। मालिक ने जब GPS (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) से ट्रक की लोकेशन ट्रैक की तो उसकी आखिरी लोकेशन बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारीछा इलाके में झांसी-कानपुर हाईवे पर स्थित “अपना ढाबा” के पास मिली। जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो ट्रक वहां खाली खड़ा मिला और उसमें रखे सभी 524 सिलेंडर गायब थे। बदमाश ट्रक को वहीं छोड़कर उसकी GPS डिवाइस भी तोड़कर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है। 17.33 लाख के हैं सिलेंडर गैस एजेंसी के मालिक नीरज अग्रवाल ने बताया कि ट्रक में लोड सभी 524 घरेलू सिलेंडर भरे हुए थे। इन सिलेंडरों की बाजार में कीमत करीब 17.33 लाख रुपए बताई जा रही है। जिसमें से 5,24000 रुपए की गैस सिलेंडर में भरी हुई थी। बदमाशों ने बेहद शातिर तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दिया और ट्रक को पूरी तरह खाली कर दिया। उन्होंने बताया कि ट्रक प्लांट के बाहर खड़ा था और उस समय होली की छुट्टी चल रही थी। ऐसे में प्लांट की ओर से भी घटना को लेकर ज्यादा मदद नहीं मिल पा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य बोले-योगी के अंदर का संत जग ही नहीं रहा:गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध में किया पुनः आमंत्रित,11 मार्च को लखनऊ में करेंगे बड़ी सभा
    Next Article
    'UK कभी हमारा सहयोगी था, अब हमें जरूरत नहीं', ट्रंप ने कीर स्टार्मर को दी चेतावनी; कह दी बड़ी बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment