Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य बोले-योगी के अंदर का संत जग ही नहीं रहा:गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध में किया पुनः आमंत्रित,11 मार्च को लखनऊ में करेंगे बड़ी सभा

    2 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपनी गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा की शुरुआत कर दी है। काशी से वह उसी पालकी में सवार होकर मंदिर पहुंचे जिसको प्रयागराज महाकुंभ में रोका गया था। पालकी में बैठते ही उन्होंने सरकार पर हमला बोल दिया। शंकराचार्य ने यात्रा को लेकर कहा कि अभी तो जरूरी हो गई है और मजबूरी हो गई। अपने द्वारा चुनी सरकारों के सामने अपनी गौ-माता को बचाने के लिए युद्ध करना पड़ रहा है। पहले तीन तस्वीर देखें शंकराचार्य ने कहा - राजनीति वाले राजनीतिक मायने निकालते हैं। हम धार्मिक लोग है। अपनी गौ-माता को बचाने के लिए निकल रहे हैं। देश की आजादी के साथ से ही गो रक्षा कानून का सपना दिखाया गया है। इस कानून को अब तक लागू नहीं किया जा सका है। इस कानून को लागू कराया जाना आवश्यक हो गया है। 78 वर्ष से प्रतीक्षित कानून को लटकाए रखने का कोई औचित्य नहीं है। काशी से निकलते निकलते शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित शंकराचार्य जब अपने पालकी पर बैठे तो उन्होंने कहा कि सभी के लिए यह मौका है वह बताएं कि कितने बड़े गौ भक्त हैं। उन्होंने कहा जो मक्कार और कालनेमी होगा वह कुछ नहीं बोलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे इस लड़ाई में कुछ सच्चे हिंदू हैं तो कुछ नकली हिंदू हैं। इसलिए दो पफाड़ दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शंकराचार्य ने वाराणसी से निकलते निकलते पुनः आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि वह एक योगी और संत है इसलिए उनको इस धर्म युद्ध में शामिल होना चाहिए और हम उन्हें बिल्कुल आमंत्रित कर रहे है। साथी उन्होंने यह भी कहा कि हम इतने दिन से यही कर रहे हैं कि उनके अंदर का संत जग जाए लेकिन नहीं जग रहा है तो हम क्या करें। केवल घोषणाएं और भाषण देने से गौ माता की रक्षा नहीं हो सकती- शंकराचार्य शंकराचार्य ने कहा - आजकल देश में कोई भी व्यक्ति किसी भी रूप में सामने आ जाता है। कोई अचानक नेता बन जाता है तो कोई संत या संन्यासी बन जाता है। लेकिन केवल वेशभूषा बदल लेने से व्यक्ति का आचरण नहीं बदलता। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति संत का वेश धारण करता है तो उसे उसी के अनुरूप आचरण भी करना चाहिए। समाज में आदर्श प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी ऐसे लोगों की होती है। गौ संरक्षण के मुद्दे पर भी राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यदि सरकार वास्तव में गौ माता की रक्षा के प्रति गंभीर है तो उसे जमीनी स्तर पर ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल घोषणाएं और भाषण देने से गौ माता की रक्षा नहीं हो सकती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर की इशिता को मिला 26 वां रैंक:बोलीं-नीम करोली बाबा ने दिलाई सफलता, युवा सोशल मीडिया से दूर रहें, देखिए भास्कर इंटरव्यू
    Next Article
    झांसी में बदमाशों ने चुराया 524 सिलेंडर से भरा ट्रक:ड्राइवर होली की छुट्टी पर गया था, बदमाशों ने GPS तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment