Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में मेले में फटा सिलेंडर, बच्ची समेत 6 घायल; रावण दहन से पहले तेज धमाका

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में मंगलवार देर रात रावण दहन से पहले कार्बाइड सिलेंडर फट गया। इससे गुब्बारा विक्रेता समेत 6 लोग घायल हो गए। घायलों में दो साल की बच्ची भी शामिल है। धमाका इतना तेज था कि मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी घायलों को आत्माराम अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत में गुब्बारा विक्रेता को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। धरीपुरवा पार्क में श्रीबजरंग रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला और रावण दहन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे। मेले में गुब्बारा विक्रेता निर्माणाधीन डिवाइडर के अंदर कार्बाइड सिलेंडर रखकर गुब्बारे बेच रहा था। घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर… झांसी में युवती ने मनचले को स्कूटी से गिराकर पीटा: राह चलती पीड़िता से छेड़छाड़ कर थप्पड़ मारा, चप्पल भी बरसाई झांसी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर थप्पड़ मारने वाले युवक को युवती ने सड़क पर गिराकर पीटा। आरोपी अपने दोस्तों के साथ स्कूटी से भागने लगा तो युवती ने पीछा कर उसे नीचे गिरा दिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र में माल गोदाम के पास रेलवे क्रॉसिंग का है। पढ़िए पूरी खबर… प्रयागराज में नेपाली पर्यटक की कार का शीशा तोड़कर चोरी: कैश और पासपोर्ट ले गए चोर, संगम स्नान के बाद अयोध्या जा रहा था परिवार प्रयागराज में संगम स्नान के बाद अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे नेपाल के एक पर्यटक परिवार की कार से चोरों ने सामान चोरी कर लिया। मंगलवार दोपहर करीब 1:40 बजे परिवार झूंसी के अंदावा चौराहे पर स्थित ईंट एंड फिट रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए रुका था। इसी दौरान चोरों ने कार का शीशा तोड़कर नकदी, मोबाइल फोन, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड और नागरिकता प्रमाणपत्र समेत अन्य सामान पार कर दिया। वारदात का पता उस समय चला, जब परिवार खाना खाने के बाद वापस कार के पास पहुंचा। कार का शीशा टूटा मिला और अंदर रखा सामान गायब था। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर… सिद्धार्थनगर में डीजे की तेज आवाज से नवजात की मौत, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई घटना, सीओ ने ली जानकारी सिद्धार्थनगर के बढ़नी कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों के दौरान एक नवजात बच्चे की मौत हो गई। बच्चा रामलीला मैदान के पास कल्लू कबाड़ी के घर के बगल रहने वाले जावेद और उनकी पत्नी सबरुन्निसा का बेटा था। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ी। वह एक बार रोया और फिर उसकी सांसें बंद हो गईं। घटना की जानकारी मिलने पर रात करीब 2:15 बजे शोहरतगढ़ के क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी पुलिस टीम के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। हालांकि, बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में चलती स्कूटी से युवक को खींचा, थप्पड़ मारे:लड़की बोली- छेड़कर भाग रहा था, 100 मीटर दौड़कर पकड़ा; लड़के ने पैर पकड़े
    Next Article
    सपा-प्रवक्ता ने हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ ली:भाजपा ने पूछा-सपा को क्या हिंदू वोट नहीं चाहिए ? राजकुमार भाटी ने दी सफाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment