Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में एक-एक मंजिल घर डूबे, प्रयागराज में मंदिर ढहा:चित्रकूट में मंदाकिनी उफनाई, घरों का सामान बहा; 10 शहरों में बारिश, 47 में अलर्ट

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। 16 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। झांसी के टोडी फतेहपुर में भारी बारिश के बाद पथराई नदी में बाढ़ आ गई। यहां बस स्टैंड जलमग्न हो गया। घरों-दुकानों में 8 फीट तक पानी भर गया। लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। प्रयागराज के जार्जटाउन इलाके में तीन मंजिला स्वामीनारायण मंदिर भरभराकर ढह गया। चित्रकूट में सती अनुसूइया आश्रम के पास मंदाकिनी नदी में अचानक बाढ़ आ गई। आश्रम की रेलिंग और आसपास के घरों का सामान बह गया। महोबा में सीहो नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी पर बने पुल डूब गए हैं। हमीरपुर में चंद्रावल नदी का पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। इधर, शनिवार सुबह 5 बजे से कानपुर, फतेहपुर, कौशांबी समेत 10 शहरों में रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 47 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई शहरों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी चेतावनी है। इससे पहले कल शुक्रवार को लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी समेत 66 शहरों में बारिश हुई। झांसी की बेतवा नदी में नहाने गए 21 साल के लड़के को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया। कानपुर में घर का आंगन 25 फीट धंस गया। गड्ढे में लड़की गिर गई, 7 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद उसका शव निकाला गया। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मध्य प्रदेश-राजस्थान और दक्षिणी यूपी के ऊपर मानूसनी सिस्टम आगे बढ़ गया है। इससे बारिश की गतिविधियों में 2-3 दिन यानी 31 अगस्त तक कमी आएगी। इसके बाद नए विक्षोभ के असर से सितंबर के पहले सप्ताह में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होगा। आज कहां-कहां बारिश हो सकती है? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल में तबाही के बीच बचा रहा घर:कई फीट तक पानी और मलबे से घिरा; बालकनी में खड़े 3 लोगों की जान बची, VIDEO
    Next Article
    तेंदुए ने 35 साल के युवक की गर्दन अलग की:सीना खा गया, सोते वक्त घर से खींच ले गया; मुरादाबाद में 25 दिन में 4 को मार चुका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment