Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेंदुए ने 35 साल के युवक की गर्दन अलग की:सीना खा गया, सोते वक्त घर से खींच ले गया; मुरादाबाद में 25 दिन में 4 को मार चुका

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी के मुरादाबाद में तेंदुआ 35 साल के युवक का सीना खा लिया। उसने दांतों से काटकर उसकी गर्दन अलग कर दी। युवक ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। दिव्यांग जगराज शुक्रवार रात अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। तभी तेंदुआ वहां आया और युवक की गर्दन को जबड़े में दबोचकर खींचते हुए जंगल में ले गया। शनिवार सुबह परिजनों को युवक चारपाई पर नहीं दिखा, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। परिवार तलाशते हुए घर से करीब 100 मीटर दूर जंगल में पहुंचा तो वहां युवक का खून से सना शव पड़ा था। घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के बहापुर बलिया गांव की है। इस गांव में तीन दिन पहले भी खेत में काम कर रही महिला को तेंदुए ने मार डाला था। 25 दिन में इलाके में तेंदुए के हमलों में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। 3 तस्वीरें- बच्चों को अंदर सुलाकर खुद झोपड़ी के बाहर सोया था जगराज दिव्यांग जगराज (35) का बलिया गांव के बाहर झोपड़ीनुमा घर बना है। 3 साल पहले पत्नी की मौत हो गई थी। तब से अपने 8 साल के बेटे और 6 साल की बेटी को अकेले ही पाल रहा था। ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके घर में दरवाजा नहीं था, इसलिए वह घर के बाहर ही सोता था। शुक्रवार रात जगराज ने बच्चों को खाना खिलाकर घर के अंदर सुला दिया। खुद रोज की तरह बाहर आकर सो गया। तभी तेंदुए ने उसे अपना निवाला बना दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए। वन विभाग ने इलाके में ट्रैप कैमरे लगाने के साथ-साथ जगह-जगह जाल बिछाए हैं, ताकि तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखी जा सके और उसे जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। DFO बोले- इस बार बाढ़ नहीं आई, इसलिए खेतों में बढ़ी आवाजाही मुरादाबाद के प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) डॉ. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि यह इलाका तेंदुओं का प्राकृतिक क्षेत्र है। यहां पहले भी हमले होते रहे हैं। पहले संचार के साधन सीमित होने के कारण ऐसी घटनाओं की जानकारी ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंच पाती थी। इस बार बाढ़ नहीं आने से किसान खेतों में लगातार जा रहे हैं। ऐसे में तेंदुओं से आमना-सामना होने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे हमलों का आंकड़ा भी अधिक दिखाई दे रहा है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत:22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा; DFO बोले- बाघ से कठिन इन्हें पकड़ना जिम कॉर्बेट के बफर जोन से सटी मुरादाबाद की सीमा में तेंदुओं की आवाजाही यूं तो आम बात रही है। लेकिन, तेंदुओं का जो खौफ बीते 22 दिनों से है, वैसे हालात कभी नहीं रहे। 22 दिन में तेंदुओं ने 3 महिलाओं को नोच-नोचकर मार डाला। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में एक-एक मंजिल घर डूबे, प्रयागराज में मंदिर ढहा:चित्रकूट में मंदाकिनी उफनाई, घरों का सामान बहा; 10 शहरों में बारिश, 47 में अलर्ट
    Next Article
    मुरादाबाद में पुल टूटा, बाइक समेत पूरा परिवार बहा:मां की मौत, बेटा लापता, पति समेत 3 को बचाया; राखी बांधकर मायके से लौट रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment