Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में गैंगरेप के बाद छात्रा ने किया सुसाइड:अश्लील वीडियो बनाया, फिर वायरल करने की दी धमकी; डर से खाया जहर

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी में गैंगरेप के बाद 19 साल की BA छात्रा ने सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर को छात्रा अपने बाड़े से उपले लेने गई थी। वहां पहले से मौजूद 6 युवकों ने उसे पकड़ लिया और कमरे में ले गए। आरोप है कि युवकों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया और उसका अश्लील वीडियो-फोटो बना लिया। इसके बाद किसी को घटना के बारे में बताने पर वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी दी। घटना के बाद छात्रा काफी सहम गई। घर लौटकर उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। बदनामी के डर से छात्रा ने चूहा मारने की दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे गुरसराय सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान 22 सितंबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूरा मामला गुरसराय थाना क्षेत्र का है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… बदनामी के डर से छात्रा ने जहर खाया छात्रा की शादी करीब 6 महीने पहले उरई में तय हुई थी। वह गुरसराय के एक महाविद्यालय में BA फर्स्ट ईयर में पढ़ती थी। परिवार में वह सबसे बड़ी थी। छात्रा के भाई के मुताबिक, 20 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे वह जानवरों के लिए चारा लेने बाड़े में गई थी। वहां सुशील और उसके 5 साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। घर लौटकर उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की। इसके करीब एक घंटे बाद छात्रा दोबारा बाड़े में गई। आरोप है कि सुशील और उसके साथी वहां पहुंच गए और उसे पकड़कर कमरे में ले गए। परिजनों का आरोप है कि वहां सुशील ने उसके साथ रेप किया और फिर साथियों से भी दुष्कर्म कराया। इस दौरान अश्लील फोटो और वीडियो बनाए गए। परिजनों का आरोप- गांव में घूमते रहे आरोपी छात्रा के भाई ने बताया- घटना के बाद मेरी बहन घर आई तो बहुत सहमी हुई थी। वह रोते हुए कह रही थी कि सुशील ने उसका वीडियो बना लिया है और उसे वायरल कर देगा। मां ने उसे समझाया कि पापा के आने दो, इसके बाद थाने में शिकायत करेंगे। भाई के मुताबिक, इसके करीब 30 मिनट बाद छात्रा ने चूहा मारने की दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपी युवक गांव में बेखौफ घूमते रहे। उनके मुताबिक, 21-22 सितंबर की रात छात्रा की तबीयत फिर बिगड़ गई। मंगलवार सुबह करीब 4:15 बजे परिजन उसे गुरसराय सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मां बोलीं- बेटी बदनामी को बर्दाश्त नहीं कर पाई छात्रा की मां ने कहा- दुश्मनों ने मेरी बेटी को खा लिया। उसे बदनाम कर रहे थे, यह मेरी बेटी बर्दाश्त नहीं कर पाई। इसलिए उसने जहर खा लिया। वह मुझसे कह रही थी कि ये लोग मेरे बारे में झूठी बातें कह रहे हैं, तुम कुछ नहीं कह रही हो। मैंने उसे समझाया कि भैया को आने दो। हम पता करके सब संभाल लेंगे। एसपी ग्रामीण बोले- छात्रा और मुख्य आरोपी की पहले से थी पहचान एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार के मुताबिक, छात्रा की सुशील से पहले से दोस्ती थी। दोनों के बीच बातचीत होती थी। 20 सितंबर को सुशील और उसके साथियों पर छेड़छाड़ और सेक्सुअल असॉल्ट करने का आरोप है। केस दर्ज करके घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ गांव के लोगों से भी पूछताछ की गई। छात्रा का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। परिजन आरोपी के घर पर पहले भी शिकायत कर चुके थे। घटना के बाद पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई थी। मामले से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश जारी है। ------- ये भी पढ़ें- इंजीनियर पति ने गंदी फिल्में देखकर पीरियड्स में संबंध बनाए: गोरखपुर में महिला बोली-DDA में पोस्टिंग है, दिल्ली बुलाकर मनमानी की; अप्राकृतिक रिलेशन बनाया गोरखपुर की 25 साल की महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है पति दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में असिस्टेंट इंजीनियर हैं। ससुराल में सास, देवर मारपीट करते थे। पति के पास दिल्ली गई तो उसका भी व्यवहार बदला नजर आया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश:सीतापुर में गणेश पंडाल पर दीवार गिरी, महिला की मौत; अगले 3 दिन यूपी में भारी बारिश
    Next Article
    मुरादाबाद में घी से भरा टैंकर पलटा,लूटने की मची होड़:बाल्टी-डिब्बे में भरकर ले गए; राहगीर को बचाने में पलटा टैंकर, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment