Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में जहर खाने से युवक की मौत:पत्नी बोली- शराब पीकर घर आए थे, अचानक तबीयत बिगड़ गई

    12 hours ago

    1

    0

    झांसी में जहर के सेवन से एक युवक की मौत हो गई। पत्नी ने कहा कि शराब पीकर पति घर पर आए थे। सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। तब अस्पताल ले गई। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जहर खाने के कारणों की जानकारी परिजन नहीं बता पाए। बुधवार को पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। शाम लगभग 4 बजे शव परिजनों को सौंप दिया। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली का है। लोहा पीटने का काम करता था मृतक का नाम वीरू (40) पुत्र मूलचंद था। वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि वीरू लोहा पीटने का काम करता था। उसकी 3 बेटी मुस्कान (18), रेनू (13), अंजली (11) और दो बेटे कृष (8), विनय (4) है। मृतक की पत्नी सोनिया ने बताया- सोमवार रात को वीरू शराब पीकर घर पर आया था। अगले दिन सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। उनको बेचैनी होने लगी। तब सिविल अस्पताल ले गए। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। मौत की वजह हम लोगों का पता नहीं है। जांच कर रहे हैं प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि जहर खाने से वीरू की मौत हुई है। आज पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। जहर खाने के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के जलभराव का मुद्दा विधानसभा पहुंचा:BJP विधायक ने कहा- बारिश में 10 घंटे थम जाता है शहर, मंत्री को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    निगम की बेशकीमती जमीन को ठिकाने लगाने की तैयारी:पूर्व डीएम ने पीली कोठी पर होटल व्यवसायी से कब्जामुक्त कराकर सौंपी थी निगम को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment