Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के जलभराव का मुद्दा विधानसभा पहुंचा:BJP विधायक ने कहा- बारिश में 10 घंटे थम जाता है शहर, मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    15 hours ago

    1

    0

    बारिश के बाद हर बार पानी में डूबने वाले कानपुर शहर का मुद्दा अब विधानसभा पहुंच गया है। भाजपा विधायक ने नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा को ज्ञापन सौंपकर शहर के बदहाल ड्रेनेज सिस्टम और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। विधायक ने कहा कि कुछ घंटे की बारिश के बाद शहर 8 से 10 घंटे तक ठप हो जाता है, जिससे आमजन से लेकर मरीजों तक को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि जलभराव के कारण एंबुलेंस तक प्रभावित होती हैं। कई बार मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते, जिससे जान का खतरा बढ़ जाता है। शहर में लंबा जाम लगने से लोग घंटों सड़कों पर फंसे रहते हैं। पैदल चलना, दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो और सार्वजनिक परिवहन का संचालन भी मुश्किल हो जाता है। ड्रेनेज सिस्टम और गहरी सीवर लाइन की उठाई मांग ज्ञापन में शहर के नालों की नियमित और प्रभावी सफाई, सभी जलनिकासी संसाधनों को आपस में जोड़ने तथा गहरी सीवर लाइन की समुचित व्यवस्था विकसित करने की मांग की गई। विधायक ने कहा कि जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था होने से न केवल लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि शहर का व्यापार, उद्योग और सरकारी राजस्व भी प्रभावित होने से बचेगा। मंत्री ने कार्रवाई का दिया भरोसा विधायक ने कहा कि नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने विधायक की बात सुनने के बाद मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने मनाई 'छोटे लोहिया' जनेश्वर मिश्र की जयंती:गोरखपुर में जिलाध्यक्ष बोले- 'छात्र-युवा ही बदलेंगे देश की तस्वीर'
    Next Article
    झांसी में जहर खाने से युवक की मौत:पत्नी बोली- शराब पीकर घर आए थे, अचानक तबीयत बिगड़ गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment