Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निगम की बेशकीमती जमीन को ठिकाने लगाने की तैयारी:पूर्व डीएम ने पीली कोठी पर होटल व्यवसायी से कब्जामुक्त कराकर सौंपी थी निगम को

    12 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में पीली कोठी पर मौजूद नगर निगम की करोड़ों रुपये की जमीन को ठिकाने लगाने की तैयारी है। इस खेल में एक होटल व्यवसायी के साथ कुछ सरकारी ओहदेदारों के भी शामिल होने की खबर है। पूर्व डीएम अनुज सिंह ने इस जमीन को एक होटल व्यवसायी के कब्जे से मुक्त कराकर नगर निगम को सौंपा था। नगर निगम ने इस जमीन पर बाउंड्री भी बनवा दी है। अब इस बाउंड्री का फ्रंट 30 मीटर से घटाकर 10 मीटर करने की कवायद चल रही है। भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल के कब्जे वाली सरकारी जमीन को छोड़ने के बाद पूर्व डीएम के आदेश को पलटने का यह दूसरा मामला है। पूर्व जिलाधिकारी अनुज सिंह ने पीली कोठी पर के पास कांठ रोड पर होटल व्यवसायी द्वारा कब्जा की गई 600 वर्ग मीटर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। बाद में डीएम ने इस जमीन को नगर निगम के सुपुर्द कर दिया था। नगर निगम ने इस जमीन की बाउंड्री कराने के बाद जमीन को अपने कब्जे में ले लिया था। यहां बोर्ड भी लगा दिया गया था कि ये संपत्ति नगर निगम मुरादाबाद की है। इस भूखंड का फ्रंट 30 मीटर और गहराई 20 मीटर थी। इसी के अनुरूप नगर निगम ने इसकी बाउंड्री भी कराई थी। लेकिन, सूत्रों का दावा है कि तहसील के कुछ स्टाफ की मदद से अब इस बेशकीमती भूखंड को ठिकाने लगाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसका फ्रंट 10 मीटर और गहराई 60 मीटर करने की कसरत चल रही है। कवायद कुछ इस तरह है कि ये पूरा भूखंड 10 मीटर लंबी पट्टी में रह जाए। इस पट्टी के दोनों तरफ होटल व्यवसायी की जमीन है। ऐसे में ये पट्टी होटल व्यवसायी की प्लॉटिंग में महज सड़क बनकर रह जाएगी। इस मामले में नगर निगम के एक अधिकारी का कहना है कि हमने पूर्व में एसडीएम द्वारा चिन्हित की गई जमीन पर बाउंड्री बनवाई थी। आगे यदि इसमें कोई परिवर्तन होना है तो एसडीएम के लिखित आदेश पर ही होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में जहर खाने से युवक की मौत:पत्नी बोली- शराब पीकर घर आए थे, अचानक तबीयत बिगड़ गई
    Next Article
    कंगना के 'गटर जेनरेशन' वाले बयान पर टली सुनवाई:वादी ने आगरा कोर्ट से धाराएं बढ़ाने के लिए मांगा समय, एक्ट्रेस ने छात्र आंदोलन पर टिप्पणी की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment