Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में खेत में किसान का शव मिला:सिंचाई करने गए थे, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी जनपद के बंगरा क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत पलरा में बुधवार सुबह एक 54 वर्षीय किसान का शव खेत में मिला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, पलरा निवासी 54 वर्षीय वृन्दावन सेन पुत्र गोरेलाल सेन बुधवार सुबह अपने घर से गेहूं की फसल में सिंचाई करने के लिए खेत पर गए थे। जब वे काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो चिंतित परिजन खेत पर पहुंचे। वहां वृन्दावन सेन खेत में मृत अवस्था में पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही थाना उल्दन के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह और बंगरा चौकी प्रभारी गोकुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि वृन्दावन सेन एक मेहनती और मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी अचानक हुई मौत से सभी ग्रामीण स्तब्ध हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:महिला के अश्लील फोटो वायरल किए थे, हथियार बरामद
    Next Article
    घोसी चीनी मिल में पेराई रुकी, तकनीकी खराबी आई:किसानों का गन्ना सठियाव में पेराएगा, 400 रुपये प्रति कुंतल भुगतान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment