Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:महिला के अश्लील फोटो वायरल किए थे, हथियार बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस पुलिस ने एक महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने और उसके अश्लील फोटो वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र की पीड़िता महिला ने आरोप लगाया था कि 8 जनवरी को उसके पड़ोस का एक युवक उसके घर में घुस आया था। जब वह अकेली थी, तब युवक ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसके अश्लील फोटो भी बनाए और उन्हें वायरल कर दिया। युवक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी और उसकी ननद के साथ भी गलत संबंध बनाने की बात कही थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। आरोपी की पहचान पंकज पुत्र नारायण सिंह के रूप में हुई है, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी पंकज के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर और 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लूट के मामले में युवक ने पुलिस को गुमराह किया:कानपुर 8 लाख की लूट, 8 दिन तक पीड़ित मारपीट बताता रहा; अब मुकदमा दर्ज
    Next Article
    झांसी में खेत में किसान का शव मिला:सिंचाई करने गए थे, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment