Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में निकली भगवान शिव की बारात:भगवान राम, भूत-प्रेत भी बने बाराती, भक्ति में डूबे महिलाओं और बच्चों ने जमकर किया डांस

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस समय आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। शहर की ऐतिहासिक और परंपरागत शिव बारात पूरे भव्यता के साथ निकाली जा रही है। हर तरफ भगवा ध्वज लहरा रहे हैं, ढोल-नगाड़ों और डमरुओं की गूंज है और ‘बम-बम भोले’ व ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा है। शिव बारात की शुरुआत मुरली मनोहर मंदिर से हुई, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बारात बड़े बाजार से निकलकर मानिक चौक, सिंधी तिराहा, मिनर्वा चौक होते हुए दोपहर करीब 3 बजे मढ़िया महादेव मंदिर पहुंचेगी। रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालु पुष्पवर्षा कर शिव बारात का स्वागत कर रहे हैं। बारात में झांकियों का आकर्षक प्रदर्शन किया जा रहा है। भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, नंदी और अन्य देवी-देवताओं की सजीव झांकियां लोगों का मन मोह रही हैं। डीजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर शिवभक्त झूमते हुए नजर आ रहे हैं। महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे सभी पूरे उत्साह के साथ नाचते-गाते बारात में शामिल हैं। इस पावन आयोजन में झांसी के सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी शिव भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। सभी नेता-कार्यकर्ता आम श्रद्धालुओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ‘बम-बम भोले’ के जयकारे लगाते हुए चल रहे हैं। महाशिवरात्रि को लेकर शहर के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और महाआरती का आयोजन हो रहा है। श्रद्धालु जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। कई भक्त व्रत रखकर दिनभर पूजा-पाठ में लीन हैं। शिव बारात और मंदिरों में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है तथा ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। महाशिवरात्रि पर झांसी पूरी तरह शिवमय हो चुका है। हर गली, हर चौराहा और हर मंदिर शिव भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। श्रद्धा, उल्लास और उत्सव के साथ शहरवासी भगवान भोलेनाथ के विवाह उत्सव को मना रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहन भागवत ने संघ शताब्दी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया:सामाजिक सद्भाव बैठक को किया संबोधित, सामाजिक समरसता पर जोर
    Next Article
    गोंडा में एशिया की सबसे ऊंची शिवलिंग का ड्रोन VIDEO:बिना एड़ी उठाए नहीं कर पा रहे जलाभिषेक, 7 घंटे से लंबी लाइन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment