Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में ऑनर किलिंग के लिए बरसाईं गोलियां:महिला की मौत, भाई ने लव मैरिज करने वाली बहन को शादी में बुलाया; भड़के रिश्तेदार

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक शादी समारोह में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। भाई ने 10 साल पहले लव मैरिज कर घर छोड़ने वाली बहन को अपनी शादी में बुलाया तो रिश्तेदार आगबबूला हो गया। पहले बारात में मारपीट हुई, फिर रिसेप्शन के बाद घर पर हमला बोल दिया गया। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला को गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि उनके बेटे को भी छर्रे लगे हैं। दो तस्वीरों में देखें घटनाक्रम… दस साल पहले लव मैरिज से शुरू हुआ था विवाद थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर भांडेरी गेट मोहल्ला निवासी रेलकर्मी बृज किशोर के पांच बच्चे अनिल बाल्मीकि, वंदना, अमित, संध्या और मुस्कान हैं। साल 2016 में अमित की बहन संध्या ने मोहल्ले के ही रोहित से प्रेम विवाह कर लिया था। रोहित, जितेंद्र बाल्मीकि के चाचा का साला बताया जा रहा है। प्रेम विवाह से नाराज होकर दोनों परिवारों में पंचायत हुई थी। आरोप है कि पंचायत में जितेंद्र ने अमित से साफ कह दिया था कि वह आगे से संध्या और उसके पति को घर नहीं बुलाएगा और उनसे कोई संबंध नहीं रखेगा। इसके बाद परिवार ने संध्या से रिश्ता तोड़ लिया। बीते दस साल में उसे मायके आने नहीं दिया गया। बारात में बहन को देखकर भड़के आरोपी परिवार में आखिरी शादी अमित की थी। 21 फरवरी को उसकी बारात ललितपुर जानी थी। अमित ने दस साल बाद अपनी बहन संध्या और बहनोई रोहित को शादी में बुलाया था। बारात में जितेंद्र और उसके भाई भी शामिल होने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने संध्या और रोहित को देखा, वह नाराज हो गए और रोहित के साथ मारपीट कर दी। इस मामले में संध्या ने पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बाद में मामला शांत हो गया। रिसेप्शन के बाद बढ़ा तनाव 23 फरवरी को अमित का रिसेप्शन था। यहां भी जितेंद्र ने संध्या और रोहित को देखा, लेकिन उस दिन कोई विवाद नहीं किया। हालांकि अंदर ही अंदर तनाव बना रहा। संध्या को भी इस बात का इल्म था कि कोई विवाद रिसेप्शन में होगा लेकिन जब यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया तो उसे भी लगा कि अब सब ठीक हो जाएगा। लेकिन मंगलवार को हालात बदल गए। मेहमानों के जाने के बाद घर पर हमला मंगलवार सुबह जब शादी और रिसेप्शन के बाद मेहमान अपने-अपने घर लौट गए, तभी आरोप है कि जितेंद्र अपने भाई नितेश और छोटू के साथ अमित के घर पहुंचा। बताया गया कि आरोपियों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की और घर में घुसकर हमला करना चाहा। विरोध होने पर दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया, जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। झगड़ा देखने खिड़की पर आईं कुसुम को लगी गोली अमित और आरोपियों के घर के बीच करीब 10 मीटर की दूरी है। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली कुसुम अपने घर की खिड़की पर खड़ी होकर झगड़ा देखने लगीं। उनके साथ उनका बेटा राहुल बाल्मीकि भी खड़ा था। राहुल की पत्नी दीपमाला के मुताबिक, पथराव के दौरान जितेंद्र ने फायरिंग की। गोली खिड़की का शीशा तोड़ते हुए कुसुम को जा लगी। वहीं कारतूस से निकले छर्रे राहुल की छाती में धंस गए। कुसुम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुसुम पर टिका था परिवार का सहारा मृतका कुसुम के पति रज्जन बाल्मीकि पिछले चार साल से लकवाग्रस्त हैं। परिवार का पूरा खर्च कुसुम ही उठाती थीं। वह नगर निगम में संविदा सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत थीं। उनकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बहू और बेटियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी मां और राहुल को बिना किसी गलती के निशाना बनाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ सुपर जायंट्स का लोगो बदला:LSG के प्लेयर इस IPL नई जर्सी में दिखेंगे, गोयनका बोले- लखनऊ ने दिल में जगह दी
    Next Article
    पिता की हत्या के बाद भाई-बहन ने खाया था नॉनवेज:पेपर भी देने गई बेटी, लखनऊ में बाप की दूसरी शादी की बात से खफा थे दोनों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment