Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में पहले बुजुर्ग महिला के पैर छुए....फिर कुंडल चुराए:बोला-बुआजी आपके कुंडल अच्छे हैं, उतारकर दिखाओ, मां के लिए ऐसा ही बनवाउंगा

    5 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक युवक बुजुर्ग महिला के कुंडल चुराकर ले गया। अपनी बाइक रोककर उसने महिला के पैर छुए। फिर बोला- बुआजी, आपका मम्मी इंतजार कर रही हैं। ये कुंडल बहुत अच्छे लग रहे है। उतारकर दिखाओ, ऐसे ही मां के लिए भी बनवाउंगा। वो महिला को बातों में उलझाकर उसका कुंडल लेकर भाग गया। यह पूरी घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसको गिरफ्तार कर लिया। उससे कब्जे से टप्पेबाजी के कुंडल भी बरामद हुए हैं। घटना सीपरी बाजार में 12 फरवरी को हुई थी। यह 3 तस्वीर देखिए… विस्तार से जानिए पूरा मामला… सीपरी बाजार के मसीहागंज स्थित बौद्ध नगर में दिनेश वर्मा रहते हैं। यह घटना उनकी दादी के साथ हुई। उन्होंने पुलिस को बताया- 12 फरवरी को मेरी दादी रनिया देवी (70) बच्चे का डायपर फेंकने घर के बाहर गई थीं। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक से एक युवक आया। पैर छूकर दादी से बोला- बुआजी कहां जा रही हो। मेरी मम्मी आपका आगे इंतजार कर रही हैं। कुछ देर बातचीत करने के बाद आरोपी बोला- बुआजी आपके कुंडल अच्छे लग रहे हैं। हमें अपनी मम्मी के लिए बनवाना है। कुंडल दे दो तो इसी डिजाइन के बनवा लूंगा। झांसे में आकर दादी ने कुंडल उतारकर दे दिए। फिर वो मम्मी के पास ले जाने की बात कहकर उनको बाइक पर बैठाकर ले गया। जब मोहल्ले के लोगों ने टोका तो वह दादी को उतारकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी और ठगी का केस दर्ज किया था। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ा गया घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आसपास के सीसीसीटीवी कैमरे खंगाले। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई थी। पुलिस ने फुटेज लेकर आरोपी की तलाश शुरू की। बिना नंबर की बाइक होने पर जांच में समय लगा। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के ओरछा के कुम्हर्रा गांव निवासी विजय अहिरवार पुत्र रघुनाथ के तौर पर हुई। वह ठगी के लिए ही बाजार में घूमने आया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सीपरी बाजार पुलिस ने आरोपी विजय अहिरवार को राजघाट कॉलोनी की पुलिया के पास से अरेस्ट कर लिया। उसके कब्जे से कुंडल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… रोहित शेट्‌टी के घर अटैक करने वाले आगरा के मजदूर-वेटर:पिता बोले- बेटा उस रात घर में था, हमारे पास CCTV; गांव में दहशत मुंबई के जुहू में रोहित शेट्‌टी के घर पर 5 राउंड गोली चलाई गई। 31 जनवरी को हुए हमले के बाद 15 फरवरी की आधी रात 1230 Km दूर आगरा से 5 आरोपियों को अरेस्ट किया गया। पुलिस के मुताबिक, ये लड़के लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करने वाले शुभम लोनकर गैंग से जुडे़ थे। उनके अलावा, नोएडा और झज्जर से 1-1 आरोपी पकड़े गए। इन्हें प्लेन से मुंबई ले जाया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में बुजुर्ग दंपत्ति की संदिग्ध मौत:जहरीला पदार्थ खाने की आशंका, पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर मालगाड़ी से ट्रैक्टर टकराया:सुल्तानपुर में सवा घंटे ट्रैक बाधित, इंजन भी क्षतिग्रस्त; ट्रैक्टर के परखच्चे उड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment