Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर मालगाड़ी से ट्रैक्टर टकराया:सुल्तानपुर में सवा घंटे ट्रैक बाधित, इंजन भी क्षतिग्रस्त; ट्रैक्टर के परखच्चे उड़े

    4 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में बुधवार को लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर एक मालगाड़ी से ईंट लदा ट्रैक्टर टकरा गया। इस घटना में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के कारण रेल ट्रैक लगभग सवा घंटे तक बाधित रहा। यह दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 10:43 बजे थाना चांदा क्षेत्र के ग्राम सभा शेरपुर परशुरामपुर में पोल नंबर 887/22 और 887/24 के बीच हुई। मालगाड़ी के चालक ने दूर से ही ट्रैक्टर को देख लिया था और गति धीमी कर दी थी, जिससे एक बड़े हादसे को टाला जा सका। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रेलवे पुलिस के मुताबिक, मालगाड़ी के इंजन का अगला बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना के बाद मालगाड़ी सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:02 बजे तक घटनास्थल पर रुकी रही। ट्रैक खाली होने के बाद ही मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली कोइरीपुर से ईंटें लादकर शेरपुर परशुरामपुर में किसी अज्ञात स्थान पर ले जा रही थी। हालांकि, ट्रैक्टर चालक या मालिक के बारे में अभी तक कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस और थाना कोतवाली चांदा से सब इंस्पेक्टर अवधेश सिंह यादव तथा सब इंस्पेक्टर अजय यादव मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में पहले बुजुर्ग महिला के पैर छुए....फिर कुंडल चुराए:बोला-बुआजी आपके कुंडल अच्छे हैं, उतारकर दिखाओ, मां के लिए ऐसा ही बनवाउंगा
    Next Article
    सम्भल के सारंगपुर में चुनावी रंजिश से मारपीट:आरोपियों ने चुनाव में जबरन वोट देने का दबाव बनाया, दो घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment