Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में PET एग्जाम शुरू:37 केंद्रों पर पहली पारी में 15 हजार अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

    8 hours ago

    1

    0

    झांसी में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 शुरू हो गई है। जिले के 37 केंद्रों पर रविवार को परीक्षा कराई जा रही है। दोनों पालियों में कुल 31,392 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 15,697 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ की ओर से 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को परीक्षा कराई जा रही है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। CCTV से निगरानी, बायोमेट्रिक हाजिरी जरूरी परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। प्रशासन ने परीक्षा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं। परीक्षार्थियों के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन रेलवे प्रशासन पीईटी परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चला रहा है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया पीईटी परीक्षाओं के दिन झांसी से प्रयागराज के लिए दो अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। ये ट्रेनें दोपहर 02:00 तथा शाम 07:00 बजे प्रस्थान करेंगी। इन गाड़ियों का ठहराव महोबा, बांदा, अतर्रा, चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर, नैनी स्टेशनों होगा। इसी तरह से झांसी से कानपुर सेंट्रल के लिए दो अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें जरूरत पर दोपहर 01:20 बजे तथा शाम 06:30 बजे चलेंगी। इनका ठहराव उरई, कालपी, पुखरायां, भीमसेन, गोविंदपुरी स्टेशन पर होगा। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14123 मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़-चित्रकूट का संचालन परीक्षा के समय को ध्यान में रखकर किया जाएगा। वहीं, 29 व 31 अक्तूबर को झांसी से मथुरा के लिए एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह शाम 07:00 बजे झांसी से चलेगी। इसका ठहराव दतिया, डबरा, ग्वालियर मुरैना, धौलपुर व आगरा कैंट स्टेशन पर होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के आयुष ने पैरा-एशियन गेम्स में 2 पदक जीते:जापान में भाला फेंक में कांस्य और गोला फेंक में जीता था गोल्ड, शहर में होगा स्वागत
    Next Article
    PET परीक्षा-पहली पाली का एग्जाम शुरू:मुरादाबाद में 52 परीक्षा केंद्रों पर हो रही परीक्षा, 2 घंटा पहले सेंटरों पर पहुंचे अभ्यर्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment