Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PET परीक्षा-पहली पाली का एग्जाम शुरू:मुरादाबाद में 52 परीक्षा केंद्रों पर हो रही परीक्षा, 2 घंटा पहले सेंटरों पर पहुंचे अभ्यर्थी

    1 day ago

    4

    0

    मुरादाबाद में 52 परीक्षा केंद्रों पर PET की पहली पारी की परीक्षा शुरू हो चुकी है। परीक्षा में कुल 46,704 अभ्यर्थी नामांकित थे। कड़ी चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। छात्राओं की कान की बाली और मंगलसूत्र तक चेक किए गए। घड़ी और दूसरे कोई भी इलेक्ट्रानिक गैजेट्स भी अंदर ले जाने पर प्रतिबंध था। पीईटी परीक्षा के लिए मुरादाबाद में 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पीईटी परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को होनी है। इसके पहले शनिवार देर शाम से ही परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी मुरादाबाद पहुंचने लगे थे। बड़ी तादाद में स्टूडेंट्स के शहर में पहुंचने से होटलों में बुकिंग फुल हैं। ऐसे में तमाम अभ्यर्थियों ने रेलवे स्टेशन पर ही रात गुजारी। इसे देखते हुए अभ्यर्थियों की सहूलियत के मुरादाबाद पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं भी की गई थीं। पहले देखिए ये 3 तस्वीरें मुरादाबाद में कुल 1,40,112 अभ्यर्थी देंगे PET परीक्षा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के अंतर्गत जनपद मुरादाबाद में 52 परीक्षा केंद्रों पर कुल 1,40,112 अभ्यर्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है। परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रथम परीक्षा दिवस 25 अक्टूबर को दो पालियों में 46,704 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हरेक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त जिले में सभी 52 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिलाधिकारी अनुनय झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रत्येक सेक्टर पर पुलिस अधिकारियों की भी ड्यूटियां लगाई गई हैं। CCTV कैमरों की मदद से भी परीक्षा केंद्रों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर आने वाली ट्रेनों में दिवाली-छठ पर 'नो रूम':वेटिंग लिस्ट 100 पार, मुंबई से आने वाली गोदान, साबरमती जैसी ट्रेनें फुल
    Next Article
    पीलीभीत में टेंपो के पहिए से कुचलकर बुजुर्ग की मौत:बंदर के सामने आने पर चालक ने लगाए थे ब्रेक, सड़क पर गिरकर चपेट में आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment