Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में शादी से पहले आर्मी वाला दूल्हा फरार:मंगेतर को मैसेज कर बोला तुमसे शादी नहीं करूंगा, दहेज के दस लाख रुपए भी ले गया

    5 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक आर्मी जवान शादी से महज 10 दिन पहले दहेज के दस लाख रुपए लेकर फरार हो गया। उसने अपनी मंगेतर को व्हाट्सएप पर मैसेज कर शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता अपनी मां के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और कार्रवाई की मांग की। साथ ही उसी युवक से शादी कराए जाने की गुहार लगाई। मामला चिरगांव थाना क्षेत्र के मुडेई गांव का है। चिरगांव के मुडेई गांव निवासी गीता देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी ममता कुशवाहा की शादी वर्ष 2025 में एक बिचौलिए के जरिए चिरगांव के ही पालर गांव निवासी आर्मी जवान रविकांत उर्फ गोलू पुत्र लक्ष्म प्रसाद से तय की थी। रविकांत के पिता ने शादी के लिए 14 लाख रुपए दहेज की मांग की थी, जिसे उन्होंने मान लिया था। इसके बाद 10 अप्रैल 2025 को ममता और रविकांत की सगाई कर दी गई। ममता की मां का कहना है कि सगाई में उन्होंने दहेज के रूप में 10 लाख रुपए नकद, सोने की चेन और अंगूठी दी थी। सगाई समारोह में लड़के पक्ष के करीब ढाई सौ लोग आए थे, जिन्हें पांव पखराई के रूप में 200-200 रुपए भी दिए गए। इसी दौरान दोनों की शादी की तारीख 11 मार्च 2026 तय हुई थी। लेकिन अब लड़का और उसके परिजन शादी से मुकर गए हैं। व्हाट्सएप पर मैसेज कर तोड़ी शादी ममता ने बताया कि सगाई के बाद वह रविकांत से फोन पर बात करती थी और सब कुछ सामान्य चल रहा था। लेकिन 28 फरवरी को रविकांत ने अचानक व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर कहा कि वह यह शादी नहीं करेगा। इसके बाद से उसने फोन उठाना और मैसेज का जवाब देना भी बंद कर दिया। जमीन गिरवीं रखकर जुटाए थे पैसे ममता की मां गीता देवी ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि लड़का आर्मी में नौकरी करता है तो उन्होंने उसकी 14 लाख रुपए की डिमांड मान ली। बेटी की शादी के लिए उन्होंने अपनी दो बीघा जमीन गिरवीं रखकर ब्याज पर पैसे लिए हैं। अब शादी से इनकार होने के बाद परिवार आर्थिक और सामाजिक संकट में फंस गया है। शादी कल, कार्ड पहले ही बंट चुके परिजनों के मुताबिक 11 मार्च को बारात आनी थी और शादी की पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। सभी रिश्तेदारों और परिचितों को निमंत्रण कार्ड भी बांट दिए गए थे। लेकिन ऐन वक्त पर लड़के के मुकर जाने से परिवार परेशान है। अलवर तक ढूंढने पहुंची मंगेतर ममता ने बताया कि रविकांत ने खुद को आर्मी में सिपाही बताते हुए राजस्थान के अलवर में तैनाती होने की बात कही थी। जब उसने शादी से इनकार किया और फोन बंद कर लिया तो ममता उसे ढूंढने के लिए अलवर भी पहुंची, लेकिन वहां से भी वह भाग निकला। लड़के के पिता बोला—पांच लाख ले लो ममता की मां का कहना है कि जिस बिचौलिए ने यह रिश्ता तय कराया था उसकी मौत हो चुकी है। जब वह लड़के के घर पहुंचीं तो उसके पिता ने कहा कि सगाई में दिए गए दस लाख रुपए में से पांच लाख रुपए वापस ले लो और लड़की की कहीं और शादी कर दो। हालांकि पीड़ित परिवार ने पैसे लेने से इनकार करते हुए न्याय की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का भूमिपूजन:रामपथ पर सीतापुर आंख अस्पताल की जगह होगा 163.71 करोड़ से निर्माण
    Next Article
    गुजैनी में महिला का लटकता मिला शव, हत्या का आरोप:एक साल पहले की थी लव मैरिज, बुरी तरह सड़ चुकी थी लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment