Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का भूमिपूजन:रामपथ पर सीतापुर आंख अस्पताल की जगह होगा 163.71 करोड़ से निर्माण

    4 hours ago

    1

    0

    रामनगरी में 163.71 करोड़ रुपये की लागत से 300 शैय्या वाले सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण के लिए मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में 48 करोड़ रुपये जारी किए हैं। रामपथ पर स्थित सीतापुर आंख अस्पताल की जगह इस अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण ईपीसी मोड पर किया जाएगा। ओपीडी, आईसीयू और इमरजेंसी समेत सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी डॉ वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि 7 मंजिला प्रस्तावित अस्पताल में ओपीडी, जनरल वार्ड, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवासीय व्यवस्था भी बनाई जाएगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट भूमि पूजन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-2 के इंजीनियर एके त्रिपाठी वा अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके बनने से अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लखनऊ जैसे बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। दो एकड़ जमीन पर होगा निर्माण यह सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल करीब दो एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। परियोजना की कुल लागत 16,371.70 लाख रुपये आंकी गई है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और इसे तय समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। राम मंदिर, एयरपोर्ट और स्टेशन से करीब 10 किमी दूरी अस्पताल का स्थान ऐसा चुना गया है जहां से आम लोगों की पहुंच आसान हो। रामपथ पर बनने वाला यह अस्पताल राम मंदिर, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर होगा, जिससे शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उपचार के लिए सुविधा मिलेगी। क्या है ईपीसी मोड ईपीसी का मतलब इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन होता है। इस मॉडल में एक ही ठेकेदार परियोजना की डिजाइनिंग, सामग्री की खरीद और निर्माण की पूरी जिम्मेदारी संभालता है। इसमें समय सीमा के भीतर और निर्धारित बजट में काम पूरा करना ठेकेदार की जिम्मेदारी होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में दिखी हिंदु- मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल:हिंदु युवक की अर्थी को कंधा देकर शमशन तक लेकर गए मुस्लिम समुदाय के लोग
    Next Article
    झांसी में शादी से पहले आर्मी वाला दूल्हा फरार:मंगेतर को मैसेज कर बोला तुमसे शादी नहीं करूंगा, दहेज के दस लाख रुपए भी ले गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment