Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में तेज बारिश:आसमान में बादल, रुक-रुक हवा बह रही, टेम्प्रेचर 32°C

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी में शुक्रवार को मौसम फिर से बदल गया। दिन की शुरुआत सुबह में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हुई। दोपहर होते ही मौसम में बदलाव दिखाई देने लगा। डेढ़ बजते ही तेज बारिश शुरू हो गई। जो अभी भी जारी है। अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने पहले ही शुक्रवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था। पहले 2 तस्वीर देखिए… आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश के साथ गरज-चमक भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इससे पहले गुरुवार को झांसी का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक था। पिछले 24 घंटे में 29.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 15 अगस्त को भी बारिश की संभावना स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को भी मौसम खराब रह सकता है। बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है। 16 अगस्त के बाद बढ़ेगा तापमान 16 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 17 से 19 अगस्त तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। धूप निकलने से उमस बढ़ेगी और तापमान भी ऊपर जाएगा। सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। बुधवार को यह 36 डिग्री तक जाने का अनुमान है। इससे अगले सप्ताह गर्मी और उमस फिर बढ़ सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धान की फसल रौंदकर खेत की मेड़ रातोंरात बदली:महिला ने बिना पैमाइश कब्जे करने की कोशिश का लगाया आरोप, डीएम से शिकायत
    Next Article
    थाने की जमीन पर कॉमर्शियल कॉप्लेक्स-होटल बनाने की तैयारी:मुरादाबाद में बैरक बनाने के लिए डीएम ने पुलिस विभाग को दी थी जमीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment