Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में ट्रक ड्राइवर ने हेल्पर पर चढ़ा दिया ट्रक,VIDEO:चार सेकेंड में युवक के ऊपर से गुजर गए छह पहिये, रोड क्रॉस कर रहा था

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में झांसी-कोटा नेशनल हाईवे-27 स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। ट्रक चालक ने अपने ही हेल्पर पर ट्रक चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक के छह पहिए युवक के ऊपर से गुजर गए। मृतक की पहचान आनंद नगर निवासी राजेश प्रजापति (37) पुत्र धनीराम प्रजापति के रूप में हुई है, जो ट्रक पर हेल्पर का काम करता था। सोमवार को वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली इंडस्ट्रियल एरिया से लोहे की छड़ें लोड कर शिवपुरी के कोलारस जा रहे ट्रक में सवार था। रात करीब 10:17 बजे ट्रक रक्सा टोल प्लाजा की लेन नंबर-6 पर टोल कटवाने के लिए रुका। इसी दौरान राजेश ट्रक से उतरकर सामने की दुकान से सामान लेने के लिए सड़क पार करने लगा। तभी टोल कटते ही बूम खुला और ड्राइवर ने ट्रक आगे बढ़ा दिया। इससे पहले कि राजेश संभल पाता, ट्रक की चपेट में आ गया और गिर पड़ा। इसके बाद ट्रक के पहिए उसके ऊपर से गुजर गए। घटना की सूचना मिलते ही टोल कर्मियों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एक पैर से दिव्यांग था मृतक मृतक के बड़े भाई मातादीन प्रजापति ने बताया कि राजेश एक पैर से दिव्यांग था और ट्रकों पर हेल्पर का काम करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि चालक की लापरवाही के चलते ही यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दामाद की हत्या:ससुर व सालियों पर आरोप, लव मैरिज के 4 साल बाद वारदात
    Next Article
    सड़क दुर्घटना में घायल बीएलओ की मौत:परिजनों ने इलाज के लिए छुट्टी न मिलने का आरोप लगाया, पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment