Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में युवक की छाती पर गिरा बिजली का तार,मौत:दोस्त मिलने पहुंचा तो खेत पर पड़ा था, अगले महीने थी शादी

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के सिमराहा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक खेत पर फसल में पानी लगाने गया था, इसी दौरान बिजली का तार टूटकर उसकी छाती पर गिर गया। उसकी अगले महीने शादी होने वाली थी। जानकारी के अनुसार, सिमराहा गांव निवासी कृष्णा कुशवाहा (22) पुत्र प्रीतम कुशवाहा अपने खेत में लगी गेहूं की फसल में पानी लगाने के लिए गया था। खेत में पानी के पम्प को चलाने के लिए लकड़ी के पोल पर बिजली का तार बांधा गया था। बताया जा रहा है कि कृष्णा गीली मिट्टी में खड़ा होकर सिंचाई कर रहा था, तभी अचानक हवा चलने से बिजली का तार टूट गया और सीधे उसकी छाती पर आ गिरा। करंट लगते ही कृष्णा ने खुद को बचाने की कोशिश में तार को हाथों से हटाने की कोशिश की, लेकिन करंट की चपेट में आने से उसके हाथ झुलस गए और तार उसकी छाती से चिपक गया। तेज करंट लगने के कारण वह मौके पर ही खेत में गिर पड़ा। मृतक के छोटे भाई जतिन ने बताया कि कृष्णा से मिलने उसका एक दोस्त खेत पर पहुंचा था, जहां उसने उसे अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। अगले महीने थी शादी गांव के ही रहने वाले आशीष यादव ने बताया कि कृष्णा की शादी आगामी 25 अप्रैल को तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतिक्रमण करने वालों को ट्रैफिक पुलिस ने सिखाया सबक:लालकुर्ती बाउंड्री रोड से जीरो माइल तक दोनों तरफ चलाया अभियान, क्रेन से कार उठवाई
    Next Article
    टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:फिरोजाबाद के सिरसागंज हाईवे पर सड़क पार करते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment